
US President Donald Trump, photo- IANS
Trump Assassination Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने तेहरान से उन्हे कथित हत्या की धमकियां सामने आने पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने इस बारे में कोई कदम उठाया तो अमेरिका इसका मुंहतोड़ जबाव देगा। अमेरिका की हजारों मिसाइलें ईरान को निशाना बनाकर लॉक एंड लोड मोड पर तैयार हैं।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर उन पर कोई हमला करने की कोशिश हुई तो अमेरिका बड़े स्तर पर ईरान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर 1,000 से ज्यादा मिसाइलें लॉक और लोड करके निशाना साधा गया है। अगर ईरान की सरकार दुनिया भर में कहीं भी मेरी हत्या या हत्या की कोशिश को लेकर प्लानिंग करती है तुरंत अमेरिका की हजारों मिसाइलें ईरान पर दागी जाएंगी।
राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के जुलूस के बाद सामने आया है। शोक कार्यक्रमों के दौरान अमेरिका विरोधी नारे लगाने और अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की कथित मांगें उठने की खबरें सामने आईं। एक जुलूस के दौरान, शोक मनाने वाले लोग एक पुल के नीचे से लगे एक बिलबोर्ड पर लगी तस्वीर में राष्ट्रपति ट्रंप के सिर पर गोली का निशाना बना हुआ था। धमकियों के इस नए दौर ने वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर नई चिंताओं के बीच दोनों पक्ष कड़े बयान दे रहे हैं।
इजरायल ने ट्रंप की हत्या या हत्या के प्रयास की साजिश की आशंका को लेकर खुफिया जानकारी अमेरिकी अधिकारियों इजरायल की इस खुफिया रिपोर्ट मिलने के कारण राष्ट्रपति ट्रंप को तुर्की से वापसी के दौरान सुरक्षित एयर फोर्स वन विमान में ले जाने का फैसला लिया गया। खुफिया जानकारी से राष्ट्रपति ट्रंप को मारने की ईरान की एक नई योजना का संकेत मिला था। हालांकि, कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने इस जानकारी की विश्वसनीय पर संदेह जताया।
ट्रंप ने आगामी लंबे समय तक चलने वाले सैन्य जवाब की चेतावनी देते हुए कहा, अमेरिकी सेना को आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। अमेरिकी सेना के निशाने पर ईरान के सभी इलाके हैं जिन्हे वह पूरी तरह से बर्बाद और नष्ट करने के लिए तैयार और सक्षम है। यह कार्रवाई एक साल तक चल सकती है और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
Updated on:
11 Jul 2026 03:23 pm
Published on:
11 Jul 2026 03:23 pm
