
भारत के प्रधानमंत्री मोदी व न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन। (फोटो: ANI)
PM Modi New Zealand PM Luxon Will Implement FTA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 'फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' को तेजी से लागू करने का टारगेट रखा है और दोनों देशों के रिश्तों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ा कर 2030 के लिए एक रोडमैप बनाया है। दोनों नेताओं ने 2030 तक आपसी व्यापार को दुगुना करके लगभग 35,000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और अपने अपने संबंधित मंत्रालयों व अधिकारियों को इस रोडमैप की समयबद्ध और प्रभावी तरीके से समीक्षा करने का निर्देश दिया है। किसी भारतीय प्रधान मंत्री की 40 बरसों के दौरान यह पहली आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा है।
लक्सन के साथ बातचीत के बाद, दोनों नेताओं ने 'भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप 2030 ' अपनाया। इसके तहत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी प्रयासों को मजबूत करने, और दोनों नौसेनाओं के बीच लॉजिस्टिक्स के आदान-प्रदान को आसान बनाने पर सहमति बनी। साथ ही, आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए, भारत और न्यूजीलैंड जल्द से जल्द मुक्त व्यापार समझौता लागू करने पर सहमत हुए।
साथ ही भारतीय पक्ष ने निवेश आसान बनाने के लिए एक विशेष न्यूजीलैंड सिंगल डेस्क स्थापित करने पर सहमति दी है और 2030 तक लगभग 1 अरब 30 करोड़ रुपये का टारगेट रखा गया है। इसके अलावा वस्तुओं और सेवाओं का कुल द्विपक्षीय व्यापार बढ़ा कर 7 अरब 35,000 करोड़ रुपये करना शामिल है। दोनों नेताओं ने ऑकलैंड में एक व्यापार और खेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक उज्ज्वल भविष्य का खाका पेश किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल रिकॉर्ड समय में मुक्त व्यापार समझौता पूरा किया गया। उन्होंने भारत को सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बताया और कहा कि, न्यूजीलैंड द्वारा अगले 15 बरसों में भारत में 1,91,064 करोड़ रुपये का निवेश दिखाता है कि वे भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनना चाहते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सहित वैश्विक संस्थाओं में सुधार करना जरूरी बताया और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के आर्थिक कायापलट की जमकर तारीफ की और कहा कि पिछले एक दशक में पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दूरी हमारे बीच सहयोग बढ़ाने में कोई बाधा नहीं है। एफटीए से न्यूजीलैंड के 57% निर्यात से पहले ही दिन से टैरिफ खत्म होने की उम्मीद है।
Updated on:
11 Jul 2026 03:33 pm
Published on:
11 Jul 2026 03:30 pm
