राष्ट्रीय

पानी की टंकी में तैर रहे थे 8,7 और 5 साल की बेटियों के शव, रो-रोकर बेहोश हुई मां, आखिरी बार पिता के साथ…

कमारेड्डी जिले में एक पिता ने अपनी 8,7 और 5 साल की तीन बेटियों को पानी की टंकी में डूबा कर मार डाला। पिता ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया।

2 min read
Mar 08, 2026
पिता ने की तीन बेटियों की हत्या (फोटो- Ashish एक्स पोस्ट)

तेलंगाना के कमारेड्डी जिले में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता ने अपनी ही तीन बेटियों को पानी की टंकी में डूबा कर जान से मार डाला। मृत बच्चियों की उम्र 8, 7 और 5 साल बताई गई है। आरोपी पिता की पहचान इस्माइल के रूप में हुई है जो कि पेशे से एक ऑटो ड्राइवर है। कथित तौर पर पैसों की तंगी के चलते इस्माइल ने यह खतरनाक कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

मंदिर के बाथरूम में मृत पाई गई दो लड़किया, पुलिस जांच के दौरान फोन में मिला कुछ ऐसा कि…

पिता के साथ घर से निकली थी बच्चियां

पुलिस के अनुसार बच्चियां आखिरी बार इस्माइल के साथ ही घर से बाहर गई थी। इसी के चलते पुलिस को इस्माइल पर शक हुआ जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह खाने-पीने का सामान दिलाने के बहाने बच्चियों को अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद उसने तीनों को पानी की टंकी में डूबो कर मार डाला। मृतक बच्चियों की पहचान सिफत (8), आयत (7) और मरियम (5) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में कबूल किया गुनाह

खबरों के अनुसार तीनों बच्चियां अपने पिता के साथ घर से बाहर निकली थीं। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब बच्चियां घर वापस नहीं लौटीं तो परिवार के सदस्यों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की। जब काफी खोजबीन के बाद भी बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला, तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया और खोज अभियान शुरू किया। जांच के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गईं और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान जांच का फोकस धीरे धीरे बच्चियों के पिता पर आने लगा। इसके बाद पिता से पूछताछ की गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

रो-रोकर बेहोश हुई मां

पिता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बच्चियों को पालने में असक्षम था और उस पर पांच लाख का कर्जा भी था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। इसके बाद पुलिस पिता की बताए स्थान पर पहुंची और पानी की टंकी की जांच की गई। खोज के दौरान पहले दो बच्चियों के शव पानी से बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने तीसरी बच्ची की तलाश जारी रखी और कुछ समय बाद उसका शव भी उसी टंकी से मिला। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया। तीनों बच्चियों कीम मौत की खबर सुनकर उनकी मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Published on:
08 Mar 2026 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर