
देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कार वाले ने पहले एक शख्स को जोरदार टक्कर मारी फिर उसे लगभग 200 मीटर तक घसीटता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना एनठएच 8 सर्विस लेन की है। शख्स के शव को बरामद उसकी शिनाख्त कर ली गई है।
मृतक की हुई पहचान
बता दें कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान फरीदाबाद निवास बिजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में बंगला मामले में राघव चड्ढा ने पेश की दलील, कहा - जानबूझ कर किया जा रहा परेशान