राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने JNU अध्यक्ष समेत 28 छात्रों को लिया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली में जेएनयू के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया।
2 min read
Oct 18, 2025
Feature image
दिल्ली पुलिस ने JNU के 28 छात्रों को हिरासत में लिया (File Photo)

दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष नितेश कुमार समेत 28 छात्रों को हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच आपसी झड़प की भी खबर सामने आ रही है। इस झड़प में कम से कम 6 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार शाम करीब 6 बजे करीब 70-80 छात्र विश्वविद्यालय के पश्चिमी द्वार के पास जमा हो गए थे। 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, लेफ्ट गुट के छात्र जीबीएम की बैठक में मारपीट के मामले में पुलिस की तरफ से एक्शन नहीं लेने से नाराज थे। इसी वजह से छात्र पुलिस से एक्शन की मांग करते हुए वसंत कुंज थाने का घेराव करने के लिए निकले थे। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने छात्रों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। 

छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स

पुलिस ने एक बयान में कहा- बार-बार अनुरोध के बावजूद छात्रों ने बलपूर्वक बैरिकेड्स को तोड़ दिया, पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और नेल्सन मंडेला मार्ग पर आ गए, जिससे यातायात में अस्थायी बाधा उत्पन्न हुई।

पुलिस ने 28 छात्रों को लिया हिरासत में 

वहीं स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया, जिसमें जेएनयूएसयू अध्यक्ष नितेश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुंतिया फातिमा शामिल थीं।

छात्रों ने पुलिस पर लगाए आरोप

छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन को तितर-बितर करने के लिए अनावश्यक बल प्रयोग किया। जेएनयू के कई छात्र समूहों ने हिरासत की आलोचना की और कहा कि अधिकारी परिसर में असहमति को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

6 पुलिसकर्मी हुए घायल

इस दौरान झड़प के दौरान 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि कानून के अनुसार छात्रों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
18 Oct 2025 09:48 pm
Published on:
18 Oct 2025 09:48 pm
Also Read
View All
‘छात्राओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट? यह उनकी गरिमा पर हमला है’, राहुल गांधी ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं

‘झारखंड में बच्चे सुरक्षित नहीं, राहुल गांधी को देश कैसे सौंप दें?’ JMM के 8 कार्यकर्ताओं पर FIR, छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली-मुंबई में एच1एन1 के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक

‘राहुल गांधी महिला अधिकारों के चैंपियन नहीं, हिंदू विरोधी हैं’, मनुस्मृति विवाद पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा