राष्ट्रीय

दिल्ली का बदल गया नक्शा, अब 11 नहीं इतने होंगे जिले; देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए नए जिलों का गठन किया है। अब राजधानी में 11 की जगह 13 जिले होंगे, जिससे लोगों को सरकारी सेवाओं तक पहुंच और भी आसान हो जाएगी।
2 min read
Dec 11, 2025
Delhi administration restructure,
दिल्ली में अब 13 जिले होंगे (Photo-IANS)

Delhi districts list: दिल्ली की रेखा सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के मौजूदा 11 रेवेन्यू जिलों को 13 नए रेवेन्यू जिलों में पुनर्गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे "वन दिल्ली, वन बॉउंड्री, वन विंडो" का प्रतीक बताते हुए कहा, "यह बदलाव शासन को सरल और कुशल बनाएगा, ताकि नागरिकों को एक ही जगह सभी सेवाएं मिल सकें।"

दिल्ली सरकार ने कहा कि यह सुधार लोगों के कामकाज को सरल बनाएगा, सेवाओं की डिलीवरी को तेज करेगा और जमीन के रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, नागरिक सेवाओं और शिकायतों के निपटारे में बेहतर तालमेल सुनिश्चित करेगा।

पहले दिल्ली में 11 जिले थे: नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और शाहदरा। इन जिलों के अंतर्गत 33 उपमंडल थे, लेकिन बढ़ती जनसंख्या के कारण प्रशासनिक बोझ बढ़ गया था।

बता दें कि अब राष्ट्रीय राजधानी में जिलों की संख्या 13 हो गई है और सब सबडिवीजन को भी बढ़ाकर 39 किया जा रहा है। 

नए जिलों की पूरी लिस्ट:

1- साउथ ईस्ट दिल्ली - इसमें जंगपुरा, कालकाजी और बादरपुर इलाके शामिल है।

2- ओल्ड दिल्ली - सदर बाजार और चांदनी चौक शामिल है।

3- नॉर्थ दिल्ली - बुराड़ी, आदर्श नगर और बादली।

4- नई दिल्ली - दिल्ली कैंट और न्यू दिल्ली।

5- सेंट्रल दिल्ली - पटेल नगर और करोल बाग।

6- सेंट्रल नॉर्थ दिल्ली - शकूर बस्ती, शालीमार बाग और मॉडल टाउन

7- साउथ वेस्ट दिल्ली - नजफगढ़, मटियाला, द्वारका और बिजवासन

8- आउटर नॉर्थ दिल्ली - मुंडका, नरेला और बवाना

9- नॉर्थ वेस्ट दिल्ली - किराड़ी, नांगलोई जाट, रोहिणी

10- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली - करावल नगर, गोकल पुरी, यमुना विहार और शाहदरा

11- ईस्ट दिल्ली - गांधी नगर, विश्वास नगर और पटपड़गंज

12- साउथ दिल्ली - छतरपुर, मालवीय नगर, देवली और महरौली

13- वेस्ट दिल्ली- विकासपुरी,, जनकपुरी और राजौरी गार्डन

Updated on:
11 Dec 2025 10:03 pm
Published on:
11 Dec 2025 10:03 pm