राष्ट्रीय

पिता के सिर में दागी एक के बाद एक कई गोलियां, संपत्ति के लालच में शराबी बेटे ने उतारा मौत के घाट

Property Dispute Murder in Ghaziabad: पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2018 में निखिल पर अपने छोटे भाई को गोली मारकर घायल करने का भी आरोप लग चुका है।
2 min read
Property dispute murder in Ghaziabad
गाजियाबाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या (Photo-X @hindipatrakar)

Ghaziabad Son Shoots Father: गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था और इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो कि बाद में संपत्ति के झगड़ में बदल गया। मृतक की पहचान हरिओम के रूप में हुई हैं। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी ने बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मां ने दर्ज कराई हत्या की शिकायत

मृतक की पत्नी मीनाक्षी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति और बेटे को लेकर काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बेटा निखिल बुधवार रात को शराब के नशे में घर पहुंचा। जब उसके पिता ने उससे शराब पीने का कारण पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद संपत्ति को लेकर बढ़ गया।

शिकायत के अनुसार, गुस्से में निखिल ने अवैध पिस्टल निकालकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। गोलियां हरिओम के सिर और पेट में लगीं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

गोली की आवाज सुनकर मीनाक्षी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने परिजनों और पड़ोसियों की मदद से हरिओम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हरिओम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। 

150 करोड़ रुपये से अधिक की बताई जा रही संपत्ति

घटना को लेकर मृतक के रिश्तेदार जयप्रकाश ने बताया कि हरिओम के पास करीब 75 बीघा कृषि भूमि थी, जिसका एक हिस्सा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास स्थित है। इसके अलावा मोदीनगर बाजार में उनकी तीन दुकानें भी थीं। इन सभी संपत्तियों की अनुमानित कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले ही हरिओम ने संपत्ति को तीन हिस्सों में बांटने का फैसला किया था। एक हिस्सा बड़े बेटे निखिल के लिए, दूसरा छोटे बेटे निशु के लिए और तीसरा अपने तथा पत्नी के लिए। हालांकि, इस बंटवारे से जुड़े कानूनी दस्तावेज तैयार नहीं किए गए थे।

उन्होंने कहा कि निखिल चाहता था कि उसके हिस्से की रजिस्ट्री जल्द कर दी जाए, लेकिन हरिओम ने उसकी शादी से पहले ऐसा करने से इनकार कर दिया था। बताया गया कि निखिल शराब पीने लगा था और उसकी संगत भी ठीक नहीं थी, जिसके चलते संपत्ति का हस्तांतरण नहीं किया गया।

आरोपी की तलाश में पांच टीमें गठित

घटना के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी मीनाक्षी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2018 में निखिल पर अपने छोटे भाई को गोली मारकर घायल करने का भी आरोप लग चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Updated on:
16 Jul 2026 02:18 pm
Published on:
16 Jul 2026 02:18 pm
Also Read
View All
बेंगलुरु में लॉ स्टूडेंट की चाकू मारकर की हत्या, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, पूर्व प्रेमी सहित दो गिरफ्तार

NEET-UG पेपर लीक मामला: CBI ने डॉक्टर मनोज शिरुरे की जमानत का किया विरोध, कहा- यह राष्ट्र के खिलाफ अपराध

बुलडोजर एक्शन पर याचिकाकर्ताओं ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हुआ, CJI ने केस पर विचार करने से किया इनकार

तिरुपति बालाजी मंदिर में 24 घंटे में 96.98 करोड़ का रिकॉर्ड दान, जानिए क्यों उमड़े श्रद्धालु, अब आजीवन नहीं मिलेंगी ये खास सुविधाएं

हैदराबाद स्कूल विवाद: शिक्षिका बर्खास्त होने पर भी नहीं थमा बवाल, BJP बोली- मिशनरी में बिंदी बैन, यहां कलमा का दवाब