16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलुरु में सिरफिरे आशिक के भाई ने युवती को उतार दिया मौत के घाट, शादी का ठुकराया था प्रस्ताव

Amrita murder case Bengaluru: अमृता, मुख्य आरोपी धनुष और उसका छोटा भाई सूर्या एक ही इलाके के रहने वाले थे। धार्मिक आयोजनों के दौरान दोनों परिवारों की पहचान हुई थी।
2 min read
Google source verification
Bengaluru law student murder Case

बेंगलुरु में लॉ छात्रा का हुआ मर्डर (Photo- X @IamMGoudar)

Bengaluru Law Student Murder: बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती की हत्या कर दी। युवती कानून की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी युवक ने छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा ने 48 घंटे मौत और जिंदगी से संघर्ष किया और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका की पहचान अमृता के रूप में हुई है। घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई की शाम एचएएल रोड स्थित कोडिहल्ली इलाके में युवती पर युवक ने चाकू से हमला किया था। 

प्रेम संबंध में बदली दोस्ती

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमृता, मुख्य आरोपी धनुष और उसका छोटा भाई सूर्या एक ही इलाके के रहने वाले थे। धार्मिक आयोजनों के दौरान दोनों परिवारों की पहचान हुई थी। इसी दौरान अमृता और धनुष के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों बाद अमृता को पता चला कि धनुष ने अपनी पिछली शादी, तलाक और बच्चे की जानकारी उससे छिपाई थी। इसके बाद युवती ने धनुष से संबंध खत्म कर दिए और उससे दूरी बनाने लगी। 

युवक के भाई ने अमृता को दी थी धमकी

बताया जा रहा है कि अमृता के इस फैसले से धनुष का भाई सूर्या बेहद नाराज था। उसने पहले ही अमृता को धमकी दी थी कि भाई का प्यार ठुकराने की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अमृता के घर पर 13 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सूर्या ने  चाकू निकालकर अमृता के सीने और पीठ पर कई वार किए। इसके बाद वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। 

परिजन गंभीर रूप से घायल अमृता को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन 48 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 15 जुलाई की शाम उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद जेबी नगर पुलिस ने धनुष और सूर्या के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम और दोनों आरोपियों की भूमिका स्पष्ट की जा सके।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग