राष्ट्रीय

इन राज्यों में कोल्ड डे को लेकर IMD की चेतावनी, कोहरे ने 100 ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

IMD Alert: मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, राजस्थान और एमपी में ठंड और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट हैं।

2 min read
Dec 26, 2025
IMD issues Cold Wave Warning

IMD Cold Alert: उत्तर और मध्य भारत में सर्दी का सितम जारी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के 22 राज्यों में शीतलहर चल रही है। राजस्थान के सीकर में पारा 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। बिहार के भी कई शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें

रेल यात्रा आज से हुई महंगी, जानें जेब पर कितना पड़ेगा बोझ, पहले से बुक टिकट पर नहीं लगेगा एक्सट्रा चार्ज

क्या है राजस्थान का हाल?

राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ गया है। चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। IMD ने बताया कि सीकर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण पाला जमना शुरू हो गया है। राज्य में ठंडी हवाओं का असर इतना अधिक है कि दिन में तेज धूप रहने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंच रहा है।

यूपी में 50 से ज्यादा शहर कोहरे की चपेट में

यूपी में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से कई जगह विजिबिलिटी शून्य रही। इस वजह से ट्रेनों की रफ्तार में ब्रेक लग गया। 100 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी चल रही हैं। बीते कई दिनों से धूप नहीं निकली है। इस जनजीवन बेहाल है।

मध्य प्रदेश का मौसम कैसा है?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, रीवा, सागर-जबलपुर संभाग के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। नए साल की शुरुआत भी भीषण सर्दी से होगी। पंचमढ़ी में लगातार दूसरे दिन पारा 4 डिग्री से नीचे रहा। प्रदेश में घने कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली ट्रेनें लेट रहीं।

बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट

बिहार में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। IMD ने पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड-डे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना सहित कई शहरों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। यहां विजिबिलिटी 10 मीटर से कम है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान 6.7 डिग्री के साथ सहरसा सबसे ठंडा जिला रहा।

Published on:
26 Dec 2025 08:38 am
Also Read
View All

अगली खबर