राष्ट्रीय

Independence Day 2022: भारतीय नौसेना के वॉरशिप ने 6 महाद्वीप, 3 महासागरों सहित पूरी दुनिया में फहराया तिरंगा

Indian Navy Warships Hoist Tricolour: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत भारतीय नौसेना ने कई राष्ट्रों में तिरंगा फहराया। इस पहल का उद्देश्य मैत्रीपूर्ण समुद्री देशों के साथ सहयोग को दर्शाना है।

2 min read
Aug 15, 2022
 Indian Navy Warships Hoist Tricolour Across 6 Continents, 3 Oceans, watch video
Indian Navy Warships Hoist Tricolour Across 6 Continents, 3 Oceans, watch video

Independence Day: 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, भारतीय नौसेना के वॉरशिप स्वतंत्रता की भावना को मनाने के लिए 6 महाद्वीपों, तीन महासागरों और छह अलग-अलग टाइम ज़ोन के क्षेत्रों में तिरंगा फहराया। इससे जुड़ा वीडियो भी भारतीय सेना ने शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे हमारे जवान आजादी की भावना के साथ वंदे मातरम कह रहे हैं। ये वीडियो भारतीय नौसेना अपने ट्विटर हैन्डल पर जारी किया है।

वीडियो के साथ भारतीय नौसेना ने लिखा, "आजादी के 75 साल का जश्न मनाते हुए, भारतीय नौसेना के वॉरशिपों ने तिरंगा की भावना को सलाम करते हुए 6 महाद्वीपों, 3 महासागरों और 6 अलग-अलग टाइम जॉन में तिरंगा फहराया।" दरअसल, भारती नौसेना ने अमृत महोत्सव समारोह और मैत्रीपूर्ण समुद्री देशों के साथ सहयोग को दर्शाते हुए सभी महाद्वीपों (अंटार्कटिका को छोड़कर) तिरंगा झण्डा फहराया है।

INS Tabar रविवार को केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए पहुंचा। इस शिप का नेतृत्व कैप्टन एस के सिंह कर रहे थे। इस दौरान शिप के सदस्यों ने मोम्बासा शहर में कई समारोहों में भाग लिया।

INS Tarkash: आईएनएस तरकश Amrit Mahotsav मनाने के लिए स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर रियो, ब्राजील पहुंचा था। इस जहाज का नेतृत्व कैप्टन सैमुअल अब्राहम कर रहे थे। यहाँ भारतीय नौसेना बैंड ने रियो डी जनेरियो में म्यूज़ू दो अमान्हो में सार्वजनिक प्रदर्शन किया और लोकप्रिय ब्राज़ीलियाई गीत बजाए। इस दौरान लोगों के लिए वॉरशिप खुला रहा।

अफ्रीका में भारतीय नौसेना के वॉरशिप INS Tabar ने मोम्बासा में स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

INS Tarangini : लंदन में भारतीय नौसेना के वॉरशिप आईएनएस तरंगिनी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। ये वॉरशिप डेनमार्क से लंदन की यात्रा पर था।

INS Chennai स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत की आजादी के जश्न में हिस्सा लेने के लिए मस्कट, ओमान पहुंचा है। इसका नेतृत्व कैप्टन एसएस रंधावा कर रहे हैं।

INS Sumedha पहुंचा पर्थ, ऑस्ट्रेलिया: भारतीय नौसेना के आईएनएस सुमेधा ने पूर्व सैनिकों और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के अधिकारियों की उपस्थिति में भारत की आजादी के 75 साल मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में डॉक किया है।

Updated on:
15 Aug 2022 02:05 pm
Published on:
15 Aug 2022 02:01 pm
Also Read
View All
ओमान तट के पास हमले में भारतीय नाविकों की मौत: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- उन्हें कोई अफसोस नहीं

अस्पताल में भर्ती होने का किया दावा, TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय मिले BJP मंत्री के घर, महुआ मोइत्रा ने अपने ही सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

‘अगर ममता बनर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना सही, तो पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ क्यों नहीं?’ – कीर्ति आज़ाद

G7 की मीटिंग और ट्रंप के साथ बैठक, PM मोदी की फ्रांस यात्रा में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?