Special Train For Holi: होली 2026 पर उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली–कटड़ा और वाराणसी–कटड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।
Indian Railway Special Train: उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली–कटड़ा और वाराणसी–कटड़ा रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये ट्रेनें त्योहार के दौरान भीड़भाड़ को कम करने और यात्रा को आसान बनाने के लिए संचालित की जाएंगी।
ट्रेन नंबर 04081 21 फरवरी से 8 मार्च तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे कटड़ा के लिए चलेगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस सेवा से दिल्ली–एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सुविधा होगी। वापसी के लिए ट्रेन नंबर 04082 22 फरवरी से 9 मार्च तक कटड़ा से रात 9:20 बजे नई दिल्ली के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
ट्रेन नंबर 04603 24 फरवरी से 8 मार्च तक वाराणसी जंक्शन से सुबह 5 बजे कटड़ा के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।वापसी के लिए ट्रेन नंबर 04604 22 फरवरी से 6 मार्च तक शाम 6:15 बजे कटड़ा से वाराणसी के लिए चलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ये स्पेशल ट्रेनें त्योहारों के समय यात्रियों के लिए आसान, सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगी। नियमित ट्रेन सेवाओं में होली और अन्य त्योहारों के दौरान भारी भीड़ होती है, जिसे इन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से कम किया जाएगा।