राष्ट्रीय

भारत के लिए Good News, 94000 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहे 2 और जहाज

ईरान और US-इजरायल के बीच एक महीने से जारी जंग की वजह से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट के हालात बन गए हैं। इस गंभीर परिस्थिति के बीच भारत के लिए अच्छी आई है।

2 min read
Mar 29, 2026
LPG लेकर भारत आ रहे दो जहाज (सांकेतिक इमेज- IANS)

Iran and US-Israel Conflict: ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। इस संघर्ष की वजह से खाड़ी देशों से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में होने वाली क्रूड ऑयल (crude oil) और गैस की सप्लाई बाधित (gas supply disrupted) हुई है। होर्मुज स्ट्रेट (strait of hormuz) से ईंधन की सप्लाई बाधित (fuel supply disrupted) होने की वजह से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट के हालात बन गए हैं। ऐसी परिस्थिति में ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में तेजी आई है। इस चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच भारत के लिए अच्छी खबर आई है।

ये भी पढ़ें

‘हमारे सैनिक पूरी तरह तैयार, आग लगा देंगे’, ईरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी

94,000 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहे 2 जहाज

वैश्विक ऊर्जा चुनौती के बीच 2 जहाज खाड़ी देशों से LPG लेकर भारत आ रहे हैं। LPG लेकर आ रहे भारतीय जहाज BW TYR और BW ELM ने खाड़ी क्षेत्र को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है। अब BW TYR और BW ELM जहाज भारतीय तटों की ओर बढ़ रहे हैं। इन जहाजों में करीब 94,000 मीट्रिक टन LPG लोड है।

भारत कब पहुंचेंगे जहाज?

जहाज BW TYR और BW ELM खाड़ी क्षेत्र को सुरक्षित रूप से पार करने के बाद भारतीय तटों की ओर बढ़ रहे हैं। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया कि जहाज BW TYR मुंबई की ओर बढ़ रहा है। यह जहाज 31 मार्च तक भारत पहुंच सकता है। दूसरा जहाज BW ELM न्यू मैंगलोर के रास्ते में है। यह जहाज 1 अप्रैल को पहुंचने की उम्मीद है।

भारतीय जहाजों पर कार्यरत सभी नागरिक सुरक्षित

बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नागरिकों, जहाज एवं नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं। इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले किसी भी जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है। पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में कुल 18 भारतीय ध्वज वाले जहाज मौजूद हैं। इन जहाजों पर 485 भारतीय नाविक सवार हैं। जहाज मालिकों, RPSL एजेंसियों और भारतीय मिशनों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नौवहन महानिदेशालय स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रहा है।

DG शिपिंग 24 घंटे कर रहा निगरानी

बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि DG शिपिंग का कंट्रोल रूम सातों दिन 24 घंटे चालू रहता है। कंट्रोल रूम शुरू होने के बाद से अब तक 4523 कॉल और 8,985 ईमेल हैंडल किए गए हैं। विभाग को पिछले 24 घंटों में 92 कॉल और 120 ईमेल प्राप्त हुए हैं। DG शिपिंग ने अब तक 942 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वतन वापसी में मदद की है, जिसमें पिछले 24 घंटों में लौटे 4 नाविक भी शामिल हैं।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर नजर

खाड़ी देशों में जारी तनाव के चलते विदेश मंत्रालय लगातार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय मिशन और पोस्ट खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। इसके साथ ही भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और मदद सुनिश्चित करने के लिए उन्हें लगातार सहायता दी जा रही है। समय-समय पर एडवाइजरी भी जारी की जा रही हैं। मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

ये भी पढ़ें

ईरान-इजरायल जंग का साइड इफेक्ट: भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा नुकसान, घट गए 75% विदेशी मरीज

Also Read
View All

अगली खबर