राष्ट्रीय

‘बंगाल कभी सोने की चिड़िया था’, TMC नेता के घर रेड पर गरजे भाजपा सांसद

BJP MP Jagannath Sarkar: ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल और भारत कभी सोने की चिड़िया हुआ करते थे।
2 min read
BJP MP Jagannath Sarkar
बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार

Nadia Zilla Parishad Member Tina Bhowmik Saha Police Raid: पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी की सरकार बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाइ की जा रही है। इसी कड़ी में बंगाल पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। नादिया शहर में पुलिस ने टीएमसी नेता सब्यसाची दत्ता के करीबी नादिया जिला परिषद सदस्य टीना भौमिक साहा के घर पर छापेमारी की गई। टीना भौमिक साहा के घर से 4 करोड़ रुपए कीमत के 3 किलो सोने के गहने बरामद किए। इस पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगन्नाथ सरकार का बयान सामने आया है।

'सोने की चिड़िया कहे जाने वाले बंगाल को लूट लिया'

पुलिस की कार्रवाई पर बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। जगन्नाथ सरकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल और भारत कभी 'सोने की चिड़िया' हुआ करते थे। बंगाल उस समृद्धि का केंद्र था, लेकिन वह सारा सोना चोरों के हाथों में चला गया है। इसीलिए चोरों के घरों में बिस्तरों के नीचे सोना मिल रहा है। इसी वजह से बंगाल आज पिछड़ गया है।

छापेमारी के दौरान 3 किलो सोना बरामद

नदिया जिले में TMC जिला परिषद सदस्य टीना भौमिक साहा के घर पर पुलिस की छापेमारी में लगभग 3 किलोग्राम सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की गई थी, जिन्हें जबरन वसूली, अवैध जुए और भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

बिधाननगर पुलिस की एक स्पेशल टीम ने सोमवार रात नादिया ज़िला परिषद की TMC सदस्य टीना भौमिक साहा के तेहट्टा स्थित घर पर छापा मारा। पुलिस ने यह लंबी तलाशी बिधाननगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और पूर्व TMC विधायक सब्यसाची दत्ता के खिलाफ चल रहे रंगदारी के मामले की जांच के तहत की।

अलमारियों और लॉकरों में मिले सोने के गहने

दत्ता अभी रंगदारी के मामले में जेल में हैं। पुलिस ने कहा कि सोना मिलने से उन पर कानूनी दबाव बढ़ गया है। छापेमारी के दौरान, जांचकर्ताओं को घर की अलमारियों और लॉकरों से भारी सोने के गहनों के कई सेट मिले। टीना भौमिक साहा सोने के स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाईं। पुलिस ने सभी गहने जब्त कर लिए हैं और पूरी जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
23 Jun 2026 06:21 pm
Published on:
23 Jun 2026 05:52 pm