राष्ट्रीय

घरेलू लड़ाई का खूनी अंत, जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी गोली, फिर की अपनी जान लेने की कोशिश

कुपवाडा में एक प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर पर घरेलू विवाद के बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली और वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2026, 2:36 PM IST
crime news

जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार देर रात एक प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुलिस अधिकारी ने खुद को भी गोली मार ली, जिसके बाद उसे हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था, जो हिंसक रूप ले बैठा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गुस्से में पत्नी पर चलाई गोली

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू कश्मीर पुलिस के प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर दीप सिंह की तैनाती स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) कैंप कंडी में थी। शुक्रवार रात उनकी पत्नी भावना के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद तेजी से बढा और गुस्से में आकर दीप सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से भावना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा इलाके को घेरे में ले लिया गया।

आरोपी की हालत फिलहाल गंभीर

पत्नी को गोली मारने के बाद दीप सिंह ने खुद को भी गोली मारकर जान देने की कोशिश की। गोली लगने से वह घायल हो गया। अधिकारियों ने उसे इलाज के लिए श्रीनगर स्थित शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और सबूत जब्त कर लिए हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना ने पुलिस बल के भीतर मानसिक दबाव, पारिवारिक तनाव और हथियारों की उपलब्धता जैसे मुद्दों को चर्चा में ला दिया है। लोगों ने घटना पर दुख जताया है। कई लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद को शांत कराया जाता तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। पुलिस विभाग ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा।

Updated on:
16 May 2026, 2:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
गुजरात में फर्जी डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन, 10वीं-12वीं पास लोग चला रहे थे अवैध क्लिनिक, 17 गिरफ्तार

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत

अभिजीत दीपके ने चीन और ट्रंप के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा, सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी उठाए सवाल

अमित शाह के बयान पर वेणुगोपाल का पलटवार: ‘बेबुनियाद दावों में जी रही BJP, क्या चुनाव आयोग के दम पर जीतने का घमंड है?’

हर दो साल में मौत की दस्तक! पहले मां, फिर पिता और भाई, अब जिगरी दोस्त के हमले में गई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की जान