राष्ट्रीय

‘क्या मुझे बिहार चुनाव लड़ना चाहिए’: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने जनता से पूछा सवाल

ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए जनता से सवाल किया है कि क्या वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़े या नहीं। उन्होंने ये फैसला काराकाट जनता के ऊपर छोड़ा है।
2 min read
Oct 15, 2025
काराकाट प्रत्याशी ज्योति सिंह
काराकाट प्रत्याशी ज्योति सिंह (Photo- Instagram /jyotipsingh999)

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी सुर्खियों में छाई हुई है। पवन ​सिंह और ज्योति सिंह दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे है। ज्योति सिंह का कहना है कि पवन सिंह उनके साथ रिश्ते को एक और मौका नहीं देना चाहते हैं और उन्हें छोड़ना चाहते हैं। वहीं, पवन ने आरोप लगाया है कि बिहार चुनाव लड़ने के लिए वो सब कर रही हैं। अब ज्योति सिंह ने खुद बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से मदद की अपील की है। बता दें कि पवन सिंह पहले ही साफ कर दिया है कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे और पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह काम करेंगे।

सोशल मीडिया पर दिया अपडेट

ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए जनता से सवाल किया है कि क्या वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़े या नहीं। उन्होंने ये फैसला काराकाट जनता के ऊपर छोड़ा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, मैं अजीब सी असमंजस में हूं, मैं जानना चाहती हूं कि क्या करूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि बिहार चुनाव लडूं या नहीं लडूं। मैं आपके जवाब और सलाह दोनों की उम्मीद कर रही हूं।

जनता के सामने इस मुद्दे पर करेंगी बात

सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी कल यानी गुरुवार को काराकाट की जनता से मिलने जा रही हैं। वहीं जनता से इस मुद्दे पर बात करेंगी। ज्योति का कहना है कि इस मसले पर उन्होंने कई लोगों से बात की लेकिन 50-50 फीसदी का रिस्पांस मिला है, जिससे वो कंफ्यूज हो गई हैं। अब ज्योति चुनाव में उतरेंगी या नहीं, ये तो गुरुवार को ही पता चलेगा।

सोशल मीडिया पर मिला फूल सपोर्ट

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ज्योति को पूरा सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि उसको चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि जीत की संभावना है। एक यूजर ने लिखा, भाभी जी, आप राजद से चुनाव लड़िए, हमारा आपको फुल सपोर्ट रहेगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप यदि चुनाव लड़ती हैं तो पवन सिंह से भी ज्यादा राजनीति में नाम कमाएंगी क्योंकि आप शिक्षित महिला हैं। आपको चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि कुछ यूजर्स उन्हें राजनीति में नहीं उतरने की सलाह भी दे रहे हैं।

Updated on:
15 Oct 2025 05:19 pm
Published on:
15 Oct 2025 05:19 pm
Also Read
View All
Trump Iran Deal: ‘जंग खत्म नहीं हुई, सिर्फ रुकी है’, ट्रंप बोले- ईरान ने नहीं मानी बात तो फिर करेंगे हवाई हमला

CJP प्रदर्शनकारियों पर चलाने के लिए RAF जवानों को दिए गए थे पेलेट गन! आंतरिक जांच में बड़ा खुलासा

‘गोलीबारी होगी, बदसलूकी और हत्याएं होंगी’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर RSS नेता की विवादित टिप्पणी, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश

CJP प्रदर्शनकारियों को मुंबई पुलिस ने भेजे नोटिस, कार्रवाई न करने के दावों पर कहा जांच होने तक नहीं रुकेगी प्रक्रिया

NEET-UG Row: राधाकृष्णन समिति की 101 में से 27 सिफारिशें अब तक लागू नहीं, NTA अब भी करा रहा है भर्ती परीक्षाएं