राष्ट्रीय

Karnataka Crisis: 48 घंटे अहम, सोनिया-राहुल और मैं…सीएम बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसा क्यों कहा

Karnataka Crisis: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मैं कर्नाटक कांग्रेस में चल रहे संघर्ष को सुलझा लेंगे।

2 min read
Nov 26, 2025
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर संघर्ष जारी (Photo-IANS)

कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विवाद की बात को स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सीएम पद को लेकर रस्साकशी जल्द ही हल हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें

Karnataka Next CM: सिद्धारमैया या ​शिवकुमार कौन होंगे कर्नाटक के सीएम, जल्द हो जाएगा फैसला

राहुल गांधी से करेंगे बात 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि इस मसले को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मैं सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि वे 48 घंटे के अंदर राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और इस मसले पर बात करेंगे। एक दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 48 घंटे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बीच मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया जा सकता है। 

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने अब कर्नाटक में सत्ता संघर्ष की बात को स्वीकार कर लिया है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे का बयान भी ऐसे समय आया है जब प्रदेश में डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग तेज हो गई है। 

क्या बोले सुरजेवाला?

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रणदीप सुरजेवाला के बयान के उलट प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में सब ठीक है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों खेमों से बात की है और तीनों इस बात पर "सहमत" हैं कि राज्य में 'नेतृत्व संकट' की चर्चा के लिए विपक्षी बीजेपी द्वारा चलाया जा रहा 'दुर्भावनापूर्ण' अभियान ज़िम्मेदार है।

नेतृत्व परिवर्तन की उठी मांग

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद एक बार फिर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठना शुरू हो गई। हालांकि इससे पहले भी कई बार सीएम बदलने की मांग की गई थी। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि वह पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे और भविष्य में राज्य का बजट पेश करना जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस शासित प्रदेश में सीएम बदलने को लेकर आ गया मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, जानें क्या कहा

Published on:
26 Nov 2025 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर