राष्ट्रीय

‘क्या आप पूरे सूट-कोट में तैरते हैं?’, पवन खेड़ा के तंज पर भड़के किरेन रिजिजू, राहुल गांधी का भी किया जिक्र

पवन खेड़ा के तंज पर किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है। पूछा- 'क्या आप पूरे सूट-कोट में तैरते हैं?' हिमंत बिस्वा सरमा से शिकायत की चेतावनी भी दी।
2 min read
Aug 25, 2026
Kiren Rijiju, Pawan Khera, Kiren Rijiju vs Pawan Khera, Kiren Rijiju Statement, Pawan Khera Statement, Rahul Gandhi, Kiren Rijiju Swimming Video, Pawan Khera Tweet, Kiren Rijiju Reply,
किरेन रिजिजू और पवन खेड़ा (फोटो - एनएनआई)

Kiren Rijiju on Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है। खेड़ा ने रिजिजू के तैराकी वाले वीडियो को लेकर तंज कसा था। इसके जवाब में रिजिजू ने पूछा, “क्या आप पूरे सूट और कोट में तैरते हैं?” रिजिजू ने पवन खेरा को चेतावनी भी दी कि अगर वह आधे कपड़ों में तैरने को लेकर ऐसी टिप्पणी करते हैं तो वह उनके अनुशासनहीन व्यवहार की शिकायत असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से करेंगे।

पवन खेड़ा ने क्या कहा?

पवन खेड़ा ने अपने एक्स पोस्ट में राहुल गांधी का जिक्र करते हुए बीजेपी नेताओं पर तंज कसा था। उन्होंने किरेन रिजिजू के तैराकी वाले वीडियो को लेकर टिप्पणी की थी।

खेड़ा ने लिखा कि राहुल गांधी ने बीजेपी नेताओं का क्या हाल कर रखा है। उन्होंने लिखा कि रिजिजू आधे कपड़ों में तैरने के दौरान भी राहुल गांधी का जिक्र किए बिना नहीं रह सकते। खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी टिप्पणी की। उन्होंने गिरिराज सिंह के खुद को 74 साल की उम्र में 'नया बच्चा' बताए जाने को लेकर भी तंज कसा।

रिजिजू ने पूछा- 'क्या आप पूरे सूट-कोट में तैरते हैं?'

पवन खेड़ा की टिप्पणी पर किरेन रिजिजू ने जवाब दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “क्या आप पूरे सूट और कोट में तैरते हैं?”

रिजिजू ने कहा कि तैराकी को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने पवन खेड़ा से कहा कि उन्हें अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने अपनी राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह अब तक 8 चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं पवन खेड़ा पहली बार राज्यसभा सांसद बने हैं। रिजिजू ने कहा कि इससे खेड़ा को इस तरह की अनुचित टिप्पणी करने का अधिकार नहीं मिल जाता।

राहुल गांधी मेरे दिमाग में नहीं रहते

रिजिजू ने अपने जवाब में राहुल गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वह अपने लोगों के साथ होते हैं तो राहुल गांधी उनके दिमाग में नहीं रहते। उन्होंने कहा कि वह अपने गांव के लोगों के साथ तैरते हैं। उनका मकसद अपने लोगों और समर्थकों को प्रेरित करना है। रिजिजू के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं ने उनके तैराकी करने को राहुल गांधी से जोड़कर टिप्पणी शुरू की थी। इसी वजह से उन्होंने जवाब दिया।

मैं प्राकृतिक खिलाड़ी हूं

रिजिजू ने कहा कि वह किसी गतिविधि के लिए खास प्रशिक्षण नहीं लेते। उन्होंने खुद को प्राकृतिक रूप से खेलों में रुचि रखने वाला व्यक्ति बताया। किरेन कहा कि वह अपने इलाके की नदियों में तैरते हैं। वह ऐसा अपने लोगों से जुड़ने और उन्हें प्रेरित करने के लिए करते हैं। रिजिजू ने अंत में पवन खेड़ा से कहा कि बेवजह अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।