राष्ट्रीय

कर्नाटक कांग्रेस के मंत्री परमेश्वर ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- आम आदमी को सरकार से कुछ नहीं मिला

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वर ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में जनता को केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2024, 11:32 AM IST
parmeshwar.jpg

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वर ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि जनता को केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। सामाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों की तुलना में इस बार यह चुनाव अलग है। हम देख सकते हैं कि उनकी (लोगों की) धारणा में बदलाव आया है। उनके निर्णय लेने के मामले में बदलाव आया है। अब वे' आप इस विशेष निर्वाचन क्षेत्र तुमकुर में कांग्रेस की ओर देख रहे हैं, हम जीतने जा रहे हैं। लोगों को लगता है कि जरूरी सामान की कीमतें बढ़ गई हैं।


[typography_font:14pt;" >6500 लोगों को रोजगार देने का किया वादा

परमेश्वर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के जरिए से 6500 लोगों को स्थानीय रोजगार देने के वादे को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि रोजगार का वादा पूरा नहीं किया गया है।

Updated on:
12 Apr 2024, 11:32 AM IST
Published on: