LPG PNG new rule 2026: भारत सरकार ने LPG-PNG के नियम बदल दिए हैं। अब PNG लेने के बाद भी LPG कनेक्शन ट्रांसफर वाउचर के जरिए बाद में रिस्टोर कर सकते हैं।
एलपीजी-पीएनजी यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने LPG और PNG को लेकर नियम बदल दिए हैं, जिससे अब लोगों को कनेक्शन छोड़ने की टेंशन खत्म हो गई है।
ट्रांसफर वाले कर्मचारी, किराएदार, स्टूडेंट्स या जो लोग एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं, उनके लिए ये बदलाव एक तरह से गेम चेंजर साबित होगा। अब उन्हें एलपीजी कनेक्शन छोड़ने या फिर से जुड़ने की टेंशन नहीं रहेगी।
पहले पीएनजी कनेक्शन लेते ही एलपीजी वाले को तुरंत कनेक्शन खत्म करना पड़ता था। अगर बाद में पीएनजी क्षेत्र से बाहर जाना पड़ता तो नया कनेक्शन पाने में बहुत दिक्कत होती थी।
फॉर्म, दस्तावेज, वेटिंग लिस्ट ये सब प्रक्रिया लोगों को परेशान करती थी। अब सरकार ने नियम में बदलाव करके इन सारी मुश्किलों को दूर कर दिया है।
सरकार ने सबसे बड़ा बदलाव ये किया है कि पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद भी एलपीजी को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत नहीं। उपभोक्ता 30 दिनों के अंदर या तो LPG कनेक्शन समाप्त कर सकता है या फिर ट्रांसफर वाउचर ले सकता है।
ये वाउचर भविष्य में किसी भी गैर-पीएनजी इलाके में एलपीजी सेवा फिर से शुरू करवाने के काम आएगा। ये सुविधा खासतौर पर उन परिवारों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर शहर बदलते रहते हैं। अब उन्हें नया कनेक्शन पाने के चक्कर में नहीं पड़ना पड़ेगा।
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ये बदलाव बहुत बड़ी राहत है। खासकर मध्यम वर्ग के परिवार, जो पीएनजी वाले इलाकों में शिफ्ट होते हैं लेकिन भविष्य अनिश्चित रहता है, उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं। स्टूडेंट्स हॉस्टल या पीजी से घर वापस आएंगे तो आसानी से LPG दोबारा चालू करवा सकेंगे।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में करोड़ों LPG कनेक्शन हैं और कई शहरों में PNG तेजी से फैल रहा है। ऐसे में ये नया नियम साफ-सुथरे ईंधन के बीच स्विचिंग को आसान बनाएगा।
PNG कनेक्शन लेते ही 30 दिन के अंदर फैसला करना होगा। या तो LPG कनेक्शन खत्म करें। या ट्रांसफर वाउचर ले लें। वाउचर के जरिए बाद में किसी भी गैर-PNG जगह पर LPG आसानी से रिस्टोर हो जाएगा। इससे डुप्लिकेट कनेक्शन की समस्या भी कम होगी और सरकारी सब्सिडी का सही उपयोग सुनिश्चित होगा।