राष्ट्रीय

इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान ने की सिद्धारमैया की तारीफ, बोले- ‘CM के तौर पर किया बढ़िया काम’

सिद्धारमैया द्वारा कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया के सार्वजनिक जीवन में हमेशा गरिमा, करुणा और सामाजिक न्याय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता की झलक मिलती रही है।

2 min read
May 29, 2026
Mallikarjun Kharge Siddaramaiah

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे ​दिया है। अब नए मुख्यमंत्री को लेकर राजनीति गलियारों में हचचल तेज हो गई है। कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक बैठकों को दौर चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की। खरगे ने सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े हुए लोगों के लिए कल्याणकारी कार्य किए हैं।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का कल होगा फैसला, शाम 4 बजे बुलाई विधायक दल की बैठक

खरगे ने की सिद्धारमैया की जमकर तारीफ

बैठक की जानकारी शेयर करते हुए खरगे ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से लेकर दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने तक सिद्धारमैया की राजनीतिक यात्रा गरिमा, करुणा और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक और पार्टी के लिए सिद्धारमैया के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री से बढ़कर किया काम

खरगे ने आगे कहा कि सिद्धारमैया का सार्वजनिक जीवन गरिमा, करुणा और सामाजिक न्याय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से लेकर कर्नाटक के दो बार मुख्यमंत्री बनने तक, वे समानता, सद्भाव और हाशिए पर पड़े लोगों के कल्याण के प्रति अपने समर्पण में अडिग रहे। कर्नाटक और कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान के लिए उनके आभारी हैं। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और जनता की सेवा में उनके निरंतर योगदान की कामना करते हैं।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया पर बैठक का विवरण भी साझा किया और कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता केजे जॉर्ज, प्रियांक खर्गे और एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया इस बातचीत के दौरान मौजूद थे। एक्स पर पोस्ट में बताया कि आज नई दिल्ली में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। केजे जॉर्ज, प्रियांक खरगे और एमएलसी डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया भी उपस्थित थे।

सिद्धारमैया ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल, राज्यसभा चुनाव और अन्य संगठनात्मक मामलों के संबंध में मुलाकात की।

शनिवार को होगा अगले सीएम का फैसला

अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस विधायक अशोक पट्टन ने कहा कि शनिवार को होने वाली बैठक में डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुने जाने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक के नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

‘ईश्वर वरदान या श्राप नहीं देता, वे केवल अवसर देते हैं’, CM बनने से पहले शिवकुमार का बड़ा बयान
Published on:
29 May 2026 03:44 pm
Also Read
View All