
Mamata Banerjee Support Cockroach Janta Party: बंगाल में चुनावी हार के बाद जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने अंदरूनी हालातों को संभालने और रणनीति को नए सिरे से तय करने में जुटी है, वहीं सोशल मीडिया पर एक नया नाम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पिछले कुछ दिनों से तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते इसके मिलियन में फॉलोअर्स हो गए। अब इसी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का खुला ममता बनर्जी ने किया है।
इस बात की पुष्टि खुद TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कॉकरोच पार्टी को समर्थन दिया है।
उन्होंने ये भी कहा इस पूरे हफ्ते दोनों नेताओं के साथ खास मीटिंग हुई। बैठकों में दोनों नेताओं ने हार के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा की और अच्छी लड़ाई लड़ने के संकल्प को दोहराया।
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही सटायरिकल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यह बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और गैस-फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजों की कमी को लेकर जनता की बढ़ती नाराजगी को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल यह सिर्फ एक सोशल मीडिया कैंपेन है, लेकिन इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि लोगों का सिस्टम पर भरोसा कमजोर पड़ रहा है और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
बता दें अभिजीत दिपके नाम के एक सख्स द्वारा शुरू की गई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही है। 16 मई को शुरू हुए इस सटायरिकल कैंपेन को बेरोजगार युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है।
यह अभियान उस विवाद के बाद चर्चा में आया, जब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकान्त की एक टिप्पणी को युवाओं ने अपमानजनक माना।
कैंपेन ने कॉकरोच को विरोध के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया और मीम्स व सटायर के जरिए बड़ी ऑनलाइन फॉलोइंग बना ली। हाल में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने NEET-UG 2026 पेपर लीक समेत शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर अभियान चलाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। ग्रुप का X अकाउंट भारत में ब्लॉक होने के बाद ‘Cockroach Is Back’ नाम से नया अकाउंट बनाया गया, जिसे लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं।