5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘4 मई के बाद पापों का हिसाब देना होगा’, बंगाल की रैली में ममता सरकार को PM Modi ने घेरा

PM Modi West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि…

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Apr 05, 2026

pm modi vs mammta

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बोले PM मोदी (सोर्स: ANI)

West Bengal Election 2026 Update: पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कूच बिहार की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि 4 मई के बाद ‘पापों का हिसाब’ देना होगा।

रैली में मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल में डर खत्म होगा और बीजेपी की जीत से लोगों का भरोसा वापस आएगा। उन्होंने विकास का वादा करते हुए घुसपैठ जैसे मुद्दों पर भी सख्त कार्रवाई की बात कही। साथ ही यह संकेत दिया कि तृणमूल कांग्रेस का समय अब खत्म होने वाला है।

पीएम मोदी: पोलिंग के दिन TMC के गुंडे आपको कितना भी डराएं…

पीएम मोदी ने आगे कहा, "पोलिंग के दिन TMC के गुंडे आपको कितना भी डराएं, आपको कानून पर भरोसा रखना चाहिए। इस चुनाव में बंगाल से डर खत्म हो जाएगा। BJP की शानदार जीत से भरोसा जागेगा… मैं आपको भरोसा दिलाता हूं, इस चुनाव के बाद उनके (TMC के) पापों का पूरा हिसाब होगा। एक-एक करके हिसाब चुकता किया जाएगा। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा, चाहे कितना भी बड़ा गुंडा हो, इस बार इंसाफ मिलेगा।"

TMC को डर और BJP को भरोसा

एक तरफ TMC का डर है, तो दूसरी तरफ BJP का भरोसा है। एक तरफ TMC के कट मनी और करप्शन का डर है तो दूसरी तरफ BJP का भरोसा है जो डेवलपमेंट को तेज कर सकती है। एक तरफ घुसपैठ का डर है तो दूसरी तरफ BJP पर भरोसा है जो राज्य से घुसपैठियों को भगा सकती है। जो डेवलपमेंट को तेज कर सकती है। एक तरफ घुसपैठ का डर है तो दूसरी तरफ BJP पर भरोसा है जो राज्य से घुसपैठियों को भगा सकती है। उन्होंने कहा, "राज्य से घुसपैठियों को बाहर निकाला जा रहा है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को आरक्षण देने का कानून लागू करना चाहती है। इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक सरकार ने महिलाओं को कई सुविधाएं दी हैं और 3 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने में मदद की है। लेकिन अब जरूरी है कि देश के फैसलों में महिलाओं की भागीदारी और बढ़े।

इसी वजह से सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कानून बनाया है। कोशिश है कि 2029 से पूरे देश, खासकर पश्चिम बंगाल की महिलाओं को इसका फायदा मिले।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह अधिकार 40 साल से लंबित था, इसलिए अब इसे और देर नहीं करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है, उनके हिस्से की सीटें कम नहीं होंगी, बल्कि सभी राज्यों को बराबर फायदा मिलेगा।

बता दें पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।