25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 साल की बच्ची के रेप-मर्डर केस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाके लगाते दिखे अधिकारी, वायरल वीडियो के बाद BJP नेता ने दिया बयान

Tamil Nadu Police Officer Viral Video: तमिलनाडु में 10 साल की बच्ची के रेप-मर्डर केस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों का हसने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि… नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।

2 min read
Google source verification
Tamil Nadu Police Officer Viral Video

10 साल की बच्ची के रेप-मर्डर केस: ठहाके लगाते दिखे अधिकारी (इमेज सोर्स: यदुनाथ एक्स यूजर स्क्रीनशॉट)

Coimbatore 10 year old Girl Murder Case: तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची का रेप के बाद गला घोंटकर हत्या मामला गरमाया हुआ है। इस घटना ने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया है। लोग विजय सरकार से आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया, जिसने पूरे मामले को और ज्यादा बढ़ा दिया।

दरअसल, वायरल वीडियो में पश्चिम जोन की आईजी आर वी राम्या भारती मीडिया ब्रीफिंग से पहले हंसती नजर आ रही हैं। एक अन्य अधिकारी भी ठहाके लगाते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें यह वही प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, जिसमें कुछ देर बाद बच्ची के मर्डर केस पर जानकारी दी जानी थी। वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे असंवेदनशीलता बताया और सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की आलोचना शुरू हो गई।

वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

वायरल वीडियो को लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया एक्स पर यदुनाथ नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- “तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक 10 साल की लड़की का रेप करके मर्डर कर दिया गया। पुलिस के इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले कुछ सीरियस पल…जैसे हंड्रेड परसेंट लिटरेसी कैंपेन…”

इसी प्रकार दूसरे यूजर ने लिखा- “TN के कोयंबटूर के सुलूर इलाके से एक 10 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गई। उसे किडनैप किया गया, उसके साथ सेक्शुअल असॉल्ट किया गया और बेरहमी से मार दिया गया। कन्नमपलायम में एक टैंक के पास उसकी बॉडी मिली। इंस्पेक्टर जनरल आर.वी. राम्या भारती कैमरे में मुस्कुराती, मजाक करती और हंसती हुई कैद हुईं।”

ऐसे तमाम तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं।

BJP नेता आर. सरथकुमार का बयान आया सामने

वीडियो को लेकर BJP नेता आर. सरथकुमार ने कहा- "इस मामले में, मेरा नजरिया इस सिद्धांत पर आधारित है कि हमें जो कुछ भी हम देखते या सुनते हैं, उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए, बल्कि सच्चाई का पता लगाने के लिए अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। मुझे पक्का नहीं पता कि वे सिर्फ़ उसी समय हंस रहे थे या वे पहले भी ऐसा कर रहे थे। कोई और कारण भी हो सकता है, क्योंकि भावनाओं को अलग-अलग तरीकों से दिखाया जा सकता है…"