राष्ट्रीय

Meat Ban in 7 indian cities: भारत के इन 7 शहरों में मांस खाने और बेचने पर है प्रतिबंध

Meat Ban in 7 indian cities: आज आपको भारत के उन शहरों के बारे में बताने जा रहे है जहां मांस खाने और बेचने पर रोक है। यहां आपको सिर्फ शाकाहारी खाना ही मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2024, 7:26 AM IST
Feature image

Meat Ban in 7 indian cities: भारत को लेकर दुनियाभर में कई धारणा प्रचलित है। ऐसा समझा जाता है कि यहां के लोग ज्यादातर शाकाहारी है। अपने देश में मांसाहारी से ज्यादा शाकाहारी भोजन को महत्व दिया जाता है। लेकिन बीते कुछ सालों में भारत में मांसाहारी लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वर्तमान में किसी भी शहर में आपको आसानी से नॉनवेज फूड रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। लेकिन गुजरात, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्य मांसाहारी से ज्यादा शाकाहारी खाना खाने वालों की संख्या है। वैसे वेजिटेरियन डाइट एक संपूर्ण आहार है। इसमें फाइबर, विटामिन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम और कई फाइटोकेमिकल्स का लाभ शरीर को मिलता है। शाकाहारी भोजन कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है। आज आपको भारत के इन शहरों के बारे में बताने जा रहे है जहां मांस खाने और बेचने पर रोक है। यहां आपको सिर्फ शाकाहारी खाना ही मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में अयोध्या

उत्तर प्रदेश का अयोध्या आज किसी ​परिचय का मोहतज नहीं है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पर 2024 में भव्य मंदिर बनाया गया है, जहां रोजाना देश के हर कौने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाते है। अयोध्या में भी नॉनवेज फूड रेस्टोरेंट नहीं मिलेगे। राम जन्मभूमि पर मांसाहारी खाना नहीं मिलेगा।

उत्तराखंड में ऋषिकेश

देवभूमि उत्तराखंड का नाम आते ही अपने दिमाग में कई देवी और देवताओं की तस्वीर सामने आ जाती है। उत्तराखंड का ऋषिकेश धार्मिक शहर है, जहां नॉनवेज फूड बेचने पर पाबंदी रोक है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां पर बड़ी संख्या में लोग मोक्ष पाने के लिए ही नहीं बल्कि बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन के लिए भी आते हैं।

उत्तर प्रदेश में वाराणसी

उत्तर प्रदेश में वाराणी में आपको हर प्रकार का शाकाहारी खाना मिलेगा। भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी में भी मांसाहारी खाना बेचने पर प्रतिबंध है। यहां आपको इस प्रकार कोई दुकान नहीं मिलेगी।

उत्तराखंड में हरिद्वार

उत्तराखंड के हरिद्वार में भी आपको मांसाहार भोजन नहीं मिलेगा। मोक्षदायिनी गगा की नजरी हरिद्वार में आपको सिर्फ शाकाहारी खाना खाने का आनंद मिलेगा।

यूपी में वृंदावन

वृंदावन धाम को भगवान श्रीकृष्ण की बचपन की लीलाओं से जुड़ी नगरी माना जाता है। इस कारण यहां अंडे-मीट बेचने पर बैन लगा है। यहां आपको सभी लोग शाकाहारी खाना खाने का आनंद लेते हुए मिलेंगे।

गुजरात का पालिताना

गुजरात के पालिताना शहर में आपको कही भी नॉनवेज की दुकाने नहीं मिलेगी। यहां पर अधिकांश आबादी जैन समुदाय से जुड़ी हुई है। ऐसे में यहां भी नॉनवेज खाना बेचने पर बेहद सख्त पाबंदी है।

तमिलनाडु में मदुरै

​तमिलनाडु में भी एक शहर ऐसा है जहां पर आपको सिर्फ शाकाहारी भोजन मिलेगा। धार्मिक नगदी मदुरै में मीनाक्षा मंदिर है। यहां आपको सभी लोग शाकाहारी खाना खाने का आनंद लेते हुए मिलेंगे।

Updated on:
2 Jun 2024, 7:26 AM IST
Published on: