
Modi Cabinet Reshuffle 2026: मोदी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र से पहले बदलाव हो सकता है। इसमें कई नेताओं की छुट्टी हो सकती है, जबकि कई नेताओं के विभाग भी बदला जा सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्मला सीतारमण का विभाग बदला जा सकता है। वित्त मंत्रालय की जगह उन्हें अन्य विभाग मिल सकता है।
माना जा रहा है कि निर्मला सीतारमण को शिक्षा मंत्रालय दिया जा सकता है। दरअसल, धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे है। ऐसे में उन्हें शिक्षा मंत्रालय से हटाया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी कैबिनेट फेरबदल में निर्मला सीतारमण की जगह पियूष गोयल को वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि पियूष गोयल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनका बैकग्राउंड देश की इकॉनमी को बहुत अच्छे से समझता है।
पियूष गोयल ही नहीं पूर्व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का नाम भी वित्त मंत्री बनने की रेस में चल रहा है। हालांकि इसको लेकर अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं हुआ है। यदि शक्तिकांत दास भारत के वित्त मंत्री बनते हैं तो वह मनमोहन सिंह के बाद दूसरे ऐसे पूर्व RBI गर्वनर होंगे।
बता दें कि शक्तिकांत दास का RBI गवर्नर के रूप में कार्यकाल अच्छा रहा। उन्होंने 6 साल तक आरबीआई का नेतृत्व किया। इस दौरान कोविड और वैश्विक संकट के समय में उन्होंने देश की वित्तीय स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। RBI के गवर्नर रहते हुए वह देश के 8 केंद्रीय बजटों को तैयार करने की प्रक्रिया से सीधे तौर पर जुड़े रहे।
दरअसल, नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में 12 मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा 9 नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। हाल ही में अपनी पार्टियों से बागी होकर एनडीए में शामिल हुए नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसमें सबसे प्रमुख नाम आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा का नाम चल रहा है।