राष्ट्रीय

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल

Karnal Haryana Incident: नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद BJP पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 के बाद कश्मीरियों के खिलाफ नफरत और दुश्मनी का माहौल बढ़ा है और उन्हें देशभर में निशाना बनाया जा रहा है।
2 min read
• •
Oct 20, 2026
Kashmir Bus Attack
BJP सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने बीजेपी पर ध्रुवीकरण करने का लगाया आरोप (Photo-IANS)

Kashmir Bus Attack: हरियाणा में कश्मीर नंबर की बस पर हुए हमले के बाद सियासी हंगामा तेज हो गया है। इस मामले को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य राज्यों में कश्मीरियों के प्रति नफरत और दुश्मनी का माहौल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को अपने ही राज्य में संदेह की नजर से देखा जा रहा है और दूसरे राज्यों में भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

'कश्मीर को सामान्य बनाने के बजाय ध्रुवीकरण किया गया'

NC सांसद ने मेहदी ने कहा कि साल 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर और केंद्र के बीच संबंध सामान्य होने के बजाय और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर के भीतर और देश के दूसरे हिस्सों में कश्मीरियों के खिलाफ माहौल बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को अपमानित किया जा रहा है और उनके अधिकारों को कानूनी एवं संवैधानिक स्तर पर कमजोर किया गया है। सांसद के मुताबिक, कश्मीरियों को अपने ही राज्य में संदिग्ध की तरह महसूस कराया जा रहा है।

सत्यापन व्यवस्था और बिना मुकदमे जेल में रखने का आरोप

सांसद सैयद मेहदी ने जम्मू-कश्मीर में जारी सत्यापन व्यवस्था का जिक्र करते हुए इसे कश्मीरियों के प्रति संदेहपूर्ण रवैये का उदाहरण बताया। उन्होंने दावा किया कि हजारों लोग संदेह के आधार पर बिना मुकदमे के जेलों में बंद हैं। इनमें कुछ लोग सात साल तक से जेल में हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर के भीतर राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को भी प्रतिकूल माहौल का सामना करना पड़ता है।

हरियाणा के करनाल की घटना का किया जिक्र

आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने हरियाणा के करनाल में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कश्मीरियों के खिलाफ बढ़ती दुश्मनी का एक उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के दूसरे राज्यों में कश्मीरियों को संदेह की नजर से देखा जाता है और उन्हें परेशान किया जाता है।

सांसद ने कहा कि मौजूदा हालात में किसी कश्मीरी को निशाना बनाना आसान हो गया है। उनके मुताबिक, किसी कश्मीरी को प्रताड़ित करने के साथ ही उसे राष्ट्रविरोधी करार देने की कोशिश भी की जा सकती है।

Updated on:
20 Oct 2026 04:44 pm
Published on:
20 Oct 2026 04:32 pm