19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में CM फडणवीस सख्त, बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी, लॉरेंस बिश्नोई पर भी होगी कार्रवाई

Tiger Shroff Firing Case Update: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है और लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लेने की प्रक्रिया भी जारी है।
3 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Ashib Khan

•

Oct 19, 2026

Tiger Shroff firing

सीएम देवेंद्र फणडवीस ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग (Tiger Shroff Firing) मामले में सोमवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस मामले को मुंबई पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सीएम फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य सिर्फ फायरिंग करने वालों को पकड़ना नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे रहकर उन्हें निर्देश देने वाले मास्टरमाइंड तक पहुंचना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

महाराष्ट्र के बाहर और विदेश में छिपे आरोपियों की तलाश

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना में शामिल लोग महाराष्ट्र के भीतर से काम नहीं कर रहे हैं। राज्य के भीतर सक्रिय आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी महाराष्ट्र के बाहर या विदेश में बैठकर गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में छिपे आरोपियों को पकड़ने के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस (Mumbai Police) के साथ बातचीत की जाएगी। वहीं, विदेश में मौजूद आरोपियों तक पहुंचने के लिए केंद्र सरकार की मदद ली जाएगी। फडणवीस ने कहा कि अपराधी भले ही कहीं छिपे हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लेने की प्रक्रिया जारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi Gang) को हिरासत में लेने के सवाल पर सीएम फडणवीस ने कहा कि इस संबंध में अनुरोध पहले ही भेजा जा चुका है और प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों और उनके मास्टरमाइंड तक पहुंचा जाएगा।

फडणवीस ने मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए कहा कि पुलिस पहले भी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में छिपे अपराधियों को पकड़ने में कामयाब रही है।

बॉलीवुड कलाकारों की सुरक्षा की होगी समीक्षा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड कलाकारों की सुरक्षा की समीक्षा किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं का विश्लेषण किया जाएगा। जरूरत के मुताबिक आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मुंबई पुलिस को एक पेशेवर पुलिस बल बताते हुए कहा कि ऐसी घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा।

टाइगर श्रॉफ को दिया सुरक्षा का भरोसा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ को आश्वस्त किया है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों को तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अभिनेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

सीएम ने आरोपियों को बताया कायर

फडणवीस ने आरोपियों को कायर बताते हुए कहा कि वे छिपकर वार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि किसी भी गैंग या व्यक्ति को धमकी के जरिए अपना दबदबा कायम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और मुंबई पुलिस ऐसे तत्वों से निपटना अच्छी तरह जानती है।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

इस मामले को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने विपक्षी दलों को अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर आत्ममंथन करने की नसीहत दी।

फडणवीस ने मनसुख हिरेन की हत्या, पुलिस अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं तथा मंत्रियों के जेल जाने जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटक सामग्री मिलने की घटना का हवाला देते हुए पिछली सरकार पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष चाहे जो आरोप लगाए, उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि बॉलीवुड का भी मुंबई पुलिस पर विश्वास कायम है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग