19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर, 3 अज्ञात आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। जुहू पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, इस बीच मुंबई उपनगर के अंधेरी स्टेशन के पास हमलावरों की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 19, 2026

actor Tiger Shroff Firing update

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: 3 अज्ञात पर हत्या के प्रयास की FIR दर्ज, अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच (Photo: IANS)

Tiger Shroff Attack: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में जांच तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में हमले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद करना और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाना अहम कड़ी माना जा रहा है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी

सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई मामलों की जांच पहले भी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर चुकी है। इसी वजह से टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले को विस्तृत जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।

जांच एजेंसियां अब हमले के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और संभावित आपराधिक कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं। हालांकि, इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR, हत्या की कोशिश का मामला

मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

BNS की धारा 109(1) हत्या के प्रयास से संबंधित है, जबकि धारा 3(5) साझा मंशा से किए गए आपराधिक कृत्य से जुड़ी है। पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियारों, हमलावरों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

अंधेरी स्टेशन के पास मिली हमलावरों की मोटरसाइकिल

जांच के दौरान पुलिस ने उस मोटरसाइकिल को बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर फायरिंग के दौरान किया गया था। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बाद आरोपी इस दोपहिया वाहन को अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मोटरसाइकिल मुंबई में पंजीकृत हो सकती है। वाहन की पहचान और उसके इतिहास का पता लगाने के लिए नंबर प्लेट के साथ चेसिस और इंजन नंबर की भी जांच की जा रही है।

इसके अलावा, पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

फायरिंग की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

फिलहाल, जांच में बरामद मोटरसाइकिल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की अहम भूमिका हो सकती है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही हमले के पीछे की वजह और आरोपियों से जुड़े तथ्यों के स्पष्ट होने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग