राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज नामांकन दाखिल करेंगे

Presidential Election: राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनावों के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज सोमावर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, NCP चीफ शरद पवार समेत विपक्षी दल के कई नेता मौजूद रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2022, 8:37 AM IST
Yashwant Sinha
Yashwant Sinha

Presidential Election: विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज नई दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा को आगामी चुनावों के लिए 21 जून को एक बैठक में संयुक्त विपक्ष में सर्वसम्मति के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। 84 वर्षीय नेता सोमवार सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, NCP चीफ शरद पवार सहित विपक्षी दल के कई नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है। वहीं इससे पहले NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने भी शुक्रवार 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था।

संविधान और लोकतंत्र खतरे में : सिन्हा
यशवंत सिन्हा ने नामांकन से पहले कहा कि यह चुनाव अधिनायकवादी नीतियों के खिलाफ है। हमें सब को मिलकर इस देश की रक्षा के लिए आगे आना होगा। मोदी सरकार पर हमलो बोलते हुए कहा कि आज सरकार की वजह से हमारा संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। सिन्हा ने पिछले हफ्ते वादा किया था कि अगर वह राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो वह किसानों, श्रमिकों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और हाशिए के तबके के लोगों के लिए आवाज उठाएंगे।

यह भी पढ़ें- NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार पर रामगोपाल वर्मा ने किया विवादित ट्वीट, BJP ने दर्ज कराई शिकायत


वाजयेपी की सरकार में वित्त मंत्री रहे सिन्हा
यशवंत सिन्हा ने 1990 से 1991 तक पीएम चंद्रशेखर के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री (एफएम) के रूप में कार्य किया। उन्होंने मार्च 1998 से जुलाई 2002 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तहत फिर से एफएम के रूप में कार्य किया। सिन्हा ने जुलाई 2002 से मई 2004 तक विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

यह भी पढ़ें- फर्श से अर्श तक : संघर्षों से भरा रहा द्रौपदी मुर्मू का जीवन, पति की मौत और 2 बेटों को भी खोया


2018 में छोड़ी थी बीजेपी पार्टी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 21 जून को कहा कि सिन्हा को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। सिन्हा पिछले साल टीएमसी में शामिल हुए थे और बाद में उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने 2018 में भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी।

Published on:
Also Read
View All
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरा आज से, तिरुपति मंदिर में करेंगे दर्शन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई