राष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने उठाया बड़ा कदम, दो विधायकों को किया सस्पेंड

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा कदम उठाया है। ममता बनर्जी ने टीएमसी के दो विधायकों को निलंबित कर दिया है। संदीपन साहा और रिताब्रता बनर्जी को पार्टी से निलंबित किया गया है।
2 min read
West Bengal Politics
ममता बनर्जी के एक और राज्य सभा सांसद ने दिया इस्तीफा। (फोटो-ANI)

Mamata Banerjee suspended two MLAs:तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा कदम उठाया है। ममता बनर्जी ने टीएमसी के दो विधायकों को निलंबित कर दिया है। ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निलंबित किया गया है।

संदीपन साहा भी उन 60 विधायकों में शामिल हैं जो ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर होने वाली बैठक में नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद बैठक को रद्द कर दिया गया था. दरअसल, सोमवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास पर सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी।

आखिर क्यों नहीं पहुंचे थे संदीपन

संदीपन ने कहा कि वह उन करीब 60 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर आयोजित पूर्व निर्धारित बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पार्टी नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) की नियुक्ति को लेकर पहले ही एक बैठक आयोजित की जा चुकी थी। उस बैठक के संबंध में पार्टी ने एक प्रस्ताव भी पारित किया था, लेकिन बाद में यह मामला जांच के दायरे में इसलिए आया क्योंकि विधानसभा में भेजने से पहले जरूरी प्रोसेस फॉलो नहीं की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि इसी के चलते वह बीते रविवार को ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए।

फर्जी हस्ताक्षर मामले में एसआईटी का हुआ गठन

पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षरों के मामले की जांच तेज कर दी है। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, टीम का नेतृत्व डीआईजी रैंक के एक अधिकारी कर रहे हैं। इसके अलावा टीम में एक डीएसपी और दो इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए CID मुख्यालय बुलाया गया

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को सोमवार दोपहर सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन में तलब किया गया है। उनसे पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुछ महत्वपूर्ण पदों के लिए नामांकन से जुड़े दस्तावेजों पर विधायकों के हस्ताक्षरों में पाई गई कथित विसंगतियों के संबंध में पूछताछ की जानी है। हालांकि, इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह जांच में शामिल होंगे या नहीं।

यह घटनाक्रम 30 मई को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की और हमले की घटना के कुछ दिनों बाद सामने आया है। शनिवार को दो निजी अस्पतालों के भर्ती से इनकार करने के बाद, उनकी बुआ और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें दक्षिण कोलकाता के कालीघाट रोड स्थित उनके आवास पर वापस ले गई थीं। ममता बनर्जी ने कहा था कि उनके भतीजे के इलाज के लिए घर पर ही अस्पताल जैसी सुविधा तैयार की गई है।

Updated on:
01 Jun 2026 06:22 pm
Published on:
01 Jun 2026 03:03 pm