
पार्थ चटर्जी ने टीएमसी पर उठाये सवाल(फोटो-ANI)
TMC: पश्चिम बंगाल में सोमवार को सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया। सरकार में 35 नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अब इस विस्तार के बाद मुख्यमंत्री सरकार में मंत्रिपरिषद की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है। सरकार के कैबिनेट विस्तार से इतर टीएमसी लगातार मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पार्थ चटर्जी ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने हार का कारन बताते हुए कहा कि पार्टी जनता से कट गई थी, इसलिए बंगाल के लोगों ने टीएमसी को चुनाव में हरा दिया। आपको बता दें कि 15 साल तक सीएम रहने के बाद ममता बनर्जी को करारी हार का सामना इस चुनाव में करना पड़ा।
TMC की हार पर, पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि मैं पिछले 4-5 सालों से पार्टी से दूर रहा हूं। लोगों के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। यही पार्टी से मेरी पहली अपील है। दूसरी बात, पार्टी को सत्ता में बैठी सरकार पर हमला करने के बजाय, इस हार के कारणों पर आत्ममंथन करने में ज्यादा समय देना चाहिए। I-PAC पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि पार्टी को उन जिलों और ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं को एकजुट करना चाहिए, जिनकी जगह I-PAC ने ले ली है। पार्टी को टीएमसी नेता ममता बनर्जी के हाथों को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए और उन पर भरोसा करना चाहिए।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि मेरे हिसाब से, पूरे राज्य में हमारी पार्टी के नेताओं का महत्व कम हो गया था। उन्हें वो जगह नहीं दी गई, जिसके वो हकदार थे। उनकी सिफारिशों और बातों को अनसुना कर दिया गया। हमारी पार्टी लोगों के लिए है, और अगर उनकी आवाज नहीं सुनी जाएगी, तो वे आपको नकार देंगे। इसी कारण से इस चुनाव में जनता ने टीएमसी को हरा दिया।
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही बंगाल के सोनारपुर इलाके में अभिषेक बनर्जी पर हमला हो गया था। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह वहां से निकाला था। इस घटना के बाद टीएमसी ने भाजपा पर जानबूझकर हमला कराने का आरोप लगाया था। वहीं बीजेपी इसे जनता का गुस्सा बता रही है।
Updated on:
01 Jun 2026 03:48 pm
Published on:
01 Jun 2026 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
