राष्ट्रीय

दशहरा की छुट्टी में बड़ा अपडेट: इस राज्य में हुआ बदलाव, जानें वजह

School Holidays 2025: स्कूल 22 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक दशहरा की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। इसके बाद तीन अक्टूबर से फिर से स्कूल शुरू होंगे। दशहरा स्कूल की छुट्टियों का 2025 का कार्यक्रम यहां दिया गया है।

2 min read
Sep 19, 2025
School holidays in Winter(फाइल फोटो)

School Holidays 2025: छोटे हो या बड़े हर किसी को छु​ट्टी का इंतजार रहता है। लेकिन सबसे ज्यादा स्कूल बच्चे छुट्टी को लेकर काफी उत्साहित रहते है। 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन गांधी जयंती भी है। देश के अधिकांश राज्यों में नवरात्रि और दशहरा को लेकर छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार बच्चों की दशहरा पर दस दिन पर छुट्टी मिली है। इसी बीच दशहरा की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आंध्र प्रदेश में दशहरा पर ​छुट्टी में बदलाव किया है।

कहां कितने तक बंद रहेगी स्कूल

आपको बता दें कि कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्य राज्य शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को लेकर निर्देश जारी किए है। जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक, कर्नाटक में सबसे ज्यादा स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद तेलंगाना और फिर आंध्र प्रदेश में दशहरा (Dussehra 2025) के दौरान स्कूल बंद रहेंगे।
कर्नाटक में 20 सितंबर से 6 अक्टूबर
तेलंगाना में 21 सितंबर से 3 अक्टूबर
आंध्र प्रदेश में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर

10 दिन की छुट्टी का ऐलान

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने राज्य भर के स्कूलों के लिए दशहरा की छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा की। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, छात्रों को 22 सितंबर, 2025 से 2 अक्टूबर, 2025 तक 10 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

पहले 24 सितंबर को हुई थी छुट्टियों की घोषणा

प्रदेश के शिक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि त्योहारों की छुट्टियों के बाद स्कूल 3 अक्टूबर, 2025 को फिर से खुलेंगे। इससे पहले, शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, छुट्टियों की घोषणा 24 सितंबर से की गई थी। हालाँकि, इन्हें 22 सितंबर से संशोधित किया गया था।

दशहरा अवकाश 2025 मुख्य विवरण:

छुट्टियां प्रारंभ तिथि: 22 सितंबर, 2025
छुट्टियां समाप्ति तिथि: 2 अक्टूबर, 2025
पुनः खुलने की तिथि: 3 अक्टूबर, 2025

आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों को अवकाश अनुसूची का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छुट्टियों के कारण खोए गए दो कार्य दिवसों को बाद में शैक्षणिक कैलेंडर में समायोजित किया जाएगा।

Updated on:
19 Sept 2025 05:29 pm
Published on:
19 Sept 2025 05:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर