राष्ट्रीय

‘सुबह कहा था ठाकुर देखने जाऊंगी…’ रात 9 बजे मिली मौत की खबर, दुर्गा पूजा में इकलौती बेटी को खोकर टूट गए माता-पिता

Shreeparna Poddar Death: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान नर्स श्रीपर्णा पोद्दार की मौत हो गई। माता-पिता की इकलौती बेटी श्रीपर्णा की मौत से परिवार और पूरे इलाके में मातम पसरा है।
2 min read
• •
Oct 18, 2026
19 Dead in Kolkata Stampede
कोलकाता भगदड़ में नर्स श्रीपर्णा पोद्दार की भी मौत हो गई (Photo-IANS)

Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता में शनिवार को चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतकों में हुगली के वैद्यबाटी नगर पालिका के वार्ड-18 स्थित मालीर बागान की रहने वाली श्रीपर्णा पोद्दार भी शामिल हैं। श्रीपर्णा माता-पिता की इकलौती संतान थी और वह नर्स के रूप में काम कर रही थी। इकलौती बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इलाके में मातम पसरा हुआ है।

दोस्तों के साथ पहुंचीं थी दुर्गा पंडाल

अस्पताल में काम खत्म करने के बाद श्रीपर्णा पोद्दार दोस्तों के साथ पूजा पंडाल पहुंचीं थी। लेकिन वहां पर अचानक भीड़ के बीच हालात बिगड़ गए। भगदड़ के दौरान भीड़ के दवाब में कुचलने से श्रीपर्णा की जान चली गई। 

इसके बाद श्रीपर्णा की सहेली ने परिजनों को मौत की जानकारी दी। अपनी इकलौती बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना हो गए। 

उनके घर में रहने वाले किरायेदार ने कहा कि श्रीपर्णा की मौत की खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उसने सुबह कहा था कि वह शाम को ठाकुर देखने जाएगी। उसकी मौत की खबर हमें रात करीब 9 बजे मिली।

इलाके में फैला मातम

श्रीपर्णा की मौत की खबर के बाद पूरे इलाके में मातम फैल गया। पड़ोसियों ने बताया कि वह बेहद मिलनसार और मदद करने वाली लड़की थीं। नर्स की नौकरी करने के साथ-साथ मोहल्ले में किसी के बीमार होने पर भी मदद के लिए आगे आती थीं।

घर पहुंचे विधायक और पुलिस

दुर्गा पूजा पंडाल के भगदड़ में श्रीपर्णा की मौत खबर फैलने के बाद उनके घर लोगों का पहुंचना भी शुरू हो गया। विधायक दिलीप सिंह भी उनके परिवार से मिलने से घर पहुंचे थे। इसके अलावा पुलिस भी वहां पहुंची थी। लेकिन तब तक परिजन अस्पताल के लिए निकल चुके थे। इसलिए विधायक की परिजनों से मुलाकात नहीं हो पाई।

घायलों से अमित शाह ने की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घायलों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम शुभेन्दु अधिकारी भी मौजूद थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरद्वत मुखर्जी भी घायलों का हाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे। 

Updated on:
18 Oct 2026 11:55 am
Published on:
18 Oct 2026 11:55 am
Also Read
View All
Kolkata Pandal Stampede : बेटे के साथ दुर्गा पूजा देखने निकली थीं कल्पना, कोलकाता भगदड़ में चली गई जान; घर में पसरा मातम

Bihar MLC Election: निशांत कुमार के प्रचार पर अनंत सिंह बोले- वो पार्टी के मालिक हैं, कहीं भी जा सकते हैं, हमारी लड़ाई सिर्फ नीरज से

अभिनेता इमरान खान को ‘भारत छोड़ने’ के मिले नोटिस पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, कहा- भारत के आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य

Police Verification: कर्नाटक सरकार का नया कदम, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए बन सकती है SOP

‘TMC के राज में तो हिंदुओं को पूजा की इजाजत तक नहीं थी’, कोलकाता भगदड़ पर बोले बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव