10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता भगदड़ मामला: घायलों से मिलने पहुंचे अमित शाह, नितिन नवीन बोले-बंगाल इस दुख से उबरकर आगे बढ़ेगा

Kolkata Stampede: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने अपोलो अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरद्वत मुखर्जी भी घायलों का हाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 18 Oct 2026, 10:37 AM IST

Amit Shah

Kolkata Stampede: Amit Shah (Photo-ANI)

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोराबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 19 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने अपोलो अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरद्वत मुखर्जी भी घायलों का हाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे। त्योहार के माहौल के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से लोगों में शोक है।

नितिन नवीन ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कोलकाता में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना सभी के लिए दुखद है। बंगाल में त्योहार का माहौल था और ऐसे समय में हुई इस घटना ने सभी को गहरे दुख में डाल दिया है। नितिन नवीन ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

बोले- बंगाल इस दुखद स्थिति से उबरकर आगे बढ़ेगा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बंगाल इस दुखद स्थिति से उबरकर अपनी विशेष भावना और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 50 साल के संघर्ष के बाद बंगाल अब प्रगति की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। उन्हें भरोसा है कि बंगाल के लोगों को मां दुर्गा का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होगी।