राष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: रेहान का बचपन का दोस्त हिरासत में, मां बोलीं- मेरा बेटा निर्दोष, रिहाई में मदद करें

Tiger Shroff firing case : अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले हरियाणा पुलिस ने रेहान के बचपन के एक दोस्त को हिरासत में लिए गए युवक की मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए लोगों से उसकी रिहाई में मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह अभी बच्चा है, मासूम है। जब वह छोटा था, तो अपनी थाली से खाना निकालकर हमें खिलाता था।
2 min read
• •
Oct 20, 2026
Tiger Shroff Firing Case
Tiger Shroff Firing Incident (फोटो सोर्स- ani)

सोनीपत। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच के सिलसिले में हरियाणा पुलिस ने रेहान के बचपन के एक दोस्त को हिरासत में लिया है। हालांकि, युवक के परिजनों ने उसकी संलिप्तता से इनकार करते हुए उसे निर्दोष बताया है। परिवार का कहना है कि युवक की तबीयत ठीक नहीं रहती और उसे किडनी संबंधी परेशानी है। परिजनों के मुताबिक, उसकी रिहान से हाल के दिनों में कोई बातचीत भी नहीं हुई थी।

मां बोलीं- मेरा बेटा निर्दोष, उसे रिहा करने में मदद करें

हिरासत में लिए गए युवक की मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए लोगों से उसकी रिहाई में मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह अभी बच्चा है, मासूम है। जब वह छोटा था, तो अपनी थाली से खाना निकालकर हमें खिलाता था। वे हमारे पड़ोसी थे। मेरे बेटे ने कुछ गलत नहीं किया है। उसके पास से कुछ भी नहीं मिला।

महिला ने आगे कहा कि उनका बेटा घर लौटकर बिस्तर पर लेट जाता था और चाय या खाना मांगता था। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की कि उनके बेटे को रिहा कराने में मदद करें। मां के अनुसार, युवक की तबीयत खराब रहती है और उसे किडनी की समस्या है। वह नियमित रूप से दवाइयां लेता है।

चाची ने कहा- बेटे पर रखते हैं पूरी निगरानी

युवक की चाची ने कहा कि रिहान और उनका भतीजा बचपन में दोस्त थे, लेकिन पहले हुई घटनाओं के बाद से परिवार ने बच्चे पर पूरी निगरानी रखनी शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि अब हम अपने बच्चे पर पूरी नजर रखते हैं। हम उसे उसके साथ रहने या मिलने नहीं देते। हमने उसे मोबाइल फोन तक नहीं दिया है। उसका फोन भी हम लेकर घर पर रख चुके हैं।

कोटा से मुंबई के लिए रवाना हुए तीन आरोपी

उधर, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को कोटा से कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई ले जाया गया। स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सुबह करीब 10:30 बजे मुंबई पुलिस का काफिला कोटा से रवाना हुआ। आरोपियों को अलग-अलग वाहनों में रखा गया, जबकि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की अतिरिक्त तैनाती भी की गई।

रेहान और ऋतिक के साथ तीसरा आरोपी भी

इस मामले में रेहान और ऋतिक के साथ एक अन्य आरोपी को भी मुंबई ले जाया गया है। कोटा पुलिस के अनुसार, तीसरे आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा है, जबकि मुंबई पुलिस की जांच में उसे नाबालिग नहीं माना गया है। उसकी उम्र को लेकर दोनों पक्षों के बीच स्थिति स्पष्ट होना आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया का विषय रहेगा।

Updated on:
20 Oct 2026 02:39 pm
Published on:
20 Oct 2026 02:37 pm