19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले खरीदी बाइक, पुलिस से बचने के लिए बदली ट्रेन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों ने वारदात से पहले बाइक खरीदी थी। मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर हमला करने के बाद तीनों आरोपी बाइक से तेजी से भागे। वे एसवी रोड से विले पार्ले होते हुए अंधेरी स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 19, 2026

kota police

Tiger Shroff Firing Case (Photo-IANS)

कोटा। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस ने फिलहाल तीनों को बापर्दा रखा है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी निवासी रेहान उर्फ सुवका (18) और बिहार के बेगूसराय के पिपराई निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन (22) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी नाबालिग है।

आरोपियों को वारदात के लिए मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। रेहान को अनिल पंडित ने वारदात के बाद विदेश में नौकरी दिलवाने और वहीं सेटल करने का आश्वासन दिया था। फिलहाल आरोपियों से कोई हथियार बरामद नहीं हुए हैं।

वारदात से पहले खरीदी बाइक, ट्रेन बदलकर हुए फरार

कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों ने वारदात से पहले बाइक खरीदी थी। मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर हमला करने के बाद तीनों आरोपी बाइक से तेजी से भागे। वे एसवी रोड से विले पार्ले होते हुए अंधेरी स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस से बचने के लिए आरोपी दो स्टेशन बाद गुजरात के सूरत में ट्रेन से उतर गए। इसके बाद वहां खड़ी जयपुर-पुणे ट्रेन के जनरल कोच में सवार हो गए।

इधर, मुंबई पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोमवार सुबह आरोपियों के बाइक से अंधेरी स्टेशन पहुंचने, सूरत में ट्रेन बदलने और जयपुर-पुणे ट्रेन में सवार होने की जानकारी मिली। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोटा सिटी एसपी को सूचना दी। एसपी ने तुरंत पूरी टीम को सक्रिय किया और ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही आरोपियों को दबोच लिया।

महज 15 मिनट में कोटा स्टेशन बना पुलिस छावनी

कोटा एसपी ने बताया कि मुम्बई पुलिस से सूचना मिली कि टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन आरोपी जयपुर-पुणे ट्रेन में कोटा की ओर बढ़ रहे है। इसी पर सिटी एसपी ने रेलवे कॉलोनी थाना​धिकारी, भीमगंज मंडी थाना​धिकारी, जिला विशेष टीम, साइबर टीम, आरपीएफ, एजीटीएफ को बिना एक पल गवाए कोटा स्टेशन पहुंचने के आदेश दिए। इसके साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक भी कोटा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई और पुलिस के अ​धिकारियों को लगातार निर्देश देते हुए कोटा स्टेशन पहुंची, महज 15 मिनट में ही पूरा कोटा स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

स्टेशन पहुंचते ही जयपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन (12939) का इंतजार होने लगा। एसपी के निर्देश पर जनरल डिब्बों में सादा वर्दीधारी पुलिसकर्मी चढ़े और पूरी ट्रेन के हर गेट पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। इसके अलावा स्टेशन के हर गेट पर भी पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए मुस्तैद नजर आई। इधर स्टेशन पर इतनी पुलिस को देखकर यात्री भी हैरान रह गए। कुछ ही क्षणों में पुलिसकर्मियों ने ट्रेन के आगे की ओर लगे जनरल डिब्बे की ऊपर की सीट पर सो रहे तीनों संदिग्धों को डिटेन कर लिया। तीनों को मुंह छुपा कर स्टेशन से बाहर ले जाया गया। तकनीकी आधार पर पु​ष्टि करने के बाद पुलिस ने तीनों को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।

रैपिडो बाइक चलाता है आरोपी ऋतिक

बिहार के बेगूसराय के पिपराई निवासी आरोपी ऋतिक मुंबई में रैपिडो बाइक चलाता है। वह फिलहाल मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास रह रहा था। वहीं, रेहान और नाबालिग मजदूरी का काम करते हैं।

पौने दो घंटे में कोटा पहुंची मुंबई पुलिस

कोटा पुलिस की ओर से आरोपियों को डिटेन करने के महज पौने दो घंटे बाद मुंबई पुलिस की टीम कोटा पहुंच गई। टीम के पहुंचने के साथ ही आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।