राष्ट्रीय

निज्जर ही नहीं, अमेरिका ने सलमान खान, गिप्पी ग्रेवाल और सिद्धू मूसेवाला केस में भी लॉरेंस बिश्नोई पर लगाए आरोप

Lawrence Bishnoi: अमेरिका की कोर्ट ने किया बड़ा खुलासा। हरदीप सिंह निज्जर ही नहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही रची थी सलमान खान, मूसेवाला और गिप्पी ग्रेवाल पर हमले की साजिश। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Jul 10, 2026
Lawrence Bishnoi
US चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई पर लगे आरोप (File Photo)

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर अमेरिका न्याय विभाग (US Department of Justice - DoJ) की चार्जशीट में कई खुलासे हुए है। अमेरिका की रिपोर्ट में बताया है कि बिश्नोई गैंग का निशाना सिर्फ कनाडा में मारा गया खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर ही नहीं था, बल्कि यह गैंग भारत और विदेशों में रहने वाले भारतीय समाज के बड़े नेताओं, बिजनेसमैन और कलाकारों को भी लगातार अपना निशाना बना रहा है।

आरोपपत्र में अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग, पंजाबी अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल को दी गई धमकियों और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (शुभदीप सिंह सिद्धू) की हत्या का भी जिक्र किया गया है।

अमेरिकी न्याय विभाग के आरोप पत्र के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों और सहयोगियों द्वारा किए गए हमले भारत और विदेशों में भारतीय मूल के प्रमुख राजनीतिक और कारोबारी नेताओं को निशाना बनाते थे। 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की ली थी जिम्मेदारी

आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक मीडिया इंटरव्यू में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में उनकी हत्या कर दी गई थी। अमेरिकी दस्तावेज में SSS का संदर्भ सिद्धू मूसेवाला से माना गया है।

आरोप पत्र में SK का भी जिक्र किया गया है, जिसका अर्थ सलमान खान बताया जा रहा है। आरोप पत्र में दावा किया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 2022 से 2026 के बीच कई बार सलमान खान (SK) की हत्या करने की मंशा जाहिर की थी।

अप्रैल 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। इसके अलावा उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई थी। बिश्नोई गैंग लंबे समय से 1998 के काले हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान को धमकियां देता रहा है।

अमेरिकी न्याय विभाग ने 24 नवंबर 2023 को कनाडा के वैंकूवर में गायक RG के घर पर हुई फायरिंग का भी जिक्र किया है। आरोप पत्र के मुताबिक, 25 नवंबर 2023 को लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पंजाबी भाषा में लिखा था- कोई भी तुम्हें हमसे नहीं बचा सकता।

बताया जा रहा है कि RG का आशय पंजाबी एक्टर और गायक गिप्पी ग्रेवाल से हैं। 24 नवंबर 2023 को वैंकूवर स्थित उनके आवास के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी।

Updated on:
10 Jul 2026 08:00 am
Published on:
10 Jul 2026 07:15 am