राष्ट्रीय

वियतनाम बोट हादसा: भारतीय दूतावास ने जान गंवाने वाले 15 लोगों की जारी की लिस्ट, तमिलनाडु के सबसे ज्यादा

Vietnam Boat Capsize: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक पर्यटक स्पीडबोट के पलट जाने से पंद्रह भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 21 अन्य को बचा लिया गया।
2 min read
Jul 11, 2026
vietnam Boat Capsize Accident
वियतनाम बोट हादसा

Vietnam Boat Capsize Accident: वियतनाम के फू क्वॉक द्वीप के पास शनिवार को एक पर्यटक स्पीडबोट के पलट जाने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। दुर्घटना में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू सदस्य शामिल थे। नाव थाईलैंड की खाड़ी में अन थोई पोर्ट लौट रही थी, जब यह हॉन मेय रुट द्वीप के पास पलट गई।

मृतकों के नामों की आधिकारिक सूची जारी

वियतनामी अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। 21 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें 17 यात्री और सभी 4 क्रू सदस्य शामिल हैं। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी 36 लोगों की जानकारी सामने आ चुकी है। भारतीय दूतावास ने हनोई में गहरा दुख व्यक्त करते हुए 15 मृतकों की सूची जारी की। मृतकों में 10 तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के निवासी शामिल हैं।

मृतकों की सूची

तमिलनाडु:
1 सेंथिल कुमार जयवेल
2 मुरूगा प्रभु अरुमुगम
3 श्रीधर सुंदरराजन
4 शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद
5 बालाजी नटेशन
6 विनय कुमार चितापुरम भास्कर
7 रविशंकर सुगुमरन
8 संतोष कुमार शांतिलाल जैन
9 बाबू कुप्पुस्वामी
10 अलागुराजन शिवासामी

आंध्र प्रदेश:
11 नल्लपेटा आदिशैया रवितेजा
12 श्रीधर मुदियम
13 जया लक्ष्मी गेल्ली

केरल:
14 अविकोट चेरियन थॉमस
15 लोवेनी थॉमस

दूतावास ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है। हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यह घटना उस समय हुई है जब वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते साल 2025 में 7.4 लाख से अधिक भारतीय वहां घूमने गए थे। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संभावना है कि खराब मौसम या नाव की ओवरलोडिंग वजह हो सकती है।

पीएम मोदी ने वियतनाम हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुई नाव दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने भी जताया गहरा शोक

इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति और सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

कई अनमोल जिंदगियां जाने से मैं बेहद दुखी हूं: रक्षा मंत्री राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से जुड़ी नाव दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से जुड़ी दुखद नाव दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियां जाने से मैं बेहद दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और जारी खोज एवं बचाव अभियान की सफलता के लिए प्रार्थना कर

Updated on:
11 Jul 2026 09:14 pm
Published on:
11 Jul 2026 09:01 pm