राष्ट्रीय

बंगाल के बारुईपुर मामले पर बोले CM शुभेन्दु, कहा- भीड़ ने जिस युवक को मारा, वह बेकसूर था

Baruipur Case: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में बच्ची से दरिंदगी के बाद भारी बवाल। सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान बोले- लिंचिंग में मारा गया युवक बेकसूर था, हिंसा करने वाले 200 लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई।
2 min read
• •
Jul 08, 2026
West Bengal government forms committee to review UCC draft Bill.
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेन्दु अधिकारी (Photo-IANS)

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग के साथ हुई हैवानियत के मामले को लेकर सरकार एक्टिव मोड़ में है। सीएम शुभेन्दु अधिकारी भी इस मामले को लेकर खुद एक्शन मोड में नजर आ रहे है। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। दरअसल, सीएम ने पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की है।

परिजनों से मुलाकात करने के बाद सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने पूरे मामले की जांच की है और डीजीपी को 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

इंद्रजीत मंडल थे बेकसूर- सीएम शुभेन्दु

सीएम शुभेन्दु ने कहा कि अगर शिकायत होने के के बाद उचित कदम उठाने में देरी या लापरवाही हुई है, चाहे वह एक प्रतिशत ही क्यों ना हो? तो कार्रवाई की जाएगी। सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने यह भी कहा है कि भीड़ ने जिस युवक की हत्या की थी, वह बेकसुर था। उन्होंने कहा कि यह पुलिस के शब्द थे कि भीड़ का शिकार हुए इंद्रजीत मंडल बेकसूर थे। मंडल को भी न्याय मिलेगा। उनके परिवार से भी मैंने बात की है। 

200 लोगों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि वारदात के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। उनकी पहचान कर ली गई है और इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 

इसके अलावा सीएम अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को उकसाने वाले लोगों को भी नहीं बख्शा जाएगा। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने सुरजापुर में पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। जब वह दोबारा बारुईपुर अगले हफ्ते जाएंगे, तब उसका उद्धाटन करेंगे। 

बारुईपुर मामले को लेकर सियासत तेज

बता दें कि बारुईपुर में नाबालिग के हुई घटना को लेकर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर कैंडल मार्च भी निकाला था। इस दौरान उनके साथ टीएमसी की कई महिला नेता भी शामिल हुईं। हालांकि पुलिस ने इस कैंडल मार्च को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई हुई थी, जिसे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हटाकर आगे बढ़ गए। इस मामले को लेकर टीएमसी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही हैं।


Updated on:
08 Jul 2026 08:21 am
Published on:
08 Jul 2026 07:22 am
Also Read
View All
Congress Protest: राजघाट पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, राहुल-प्रियंका डटे, खरगे ने दिया बड़ा बयान

Surajpur Double Murder Case: पत्नी-बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा मिली तो भावुक हो गया प्रधान आरक्षक, परिजन बोले- फैसले से हम संतुष्ट

‘पहले जनता सरकार चुनती थी अब सरकार चुन रही कौन वोट देगा’, बेंगलुरु में CJP के साथ मिलकर प्रकाश राज का हल्लाबोल

GST काउंसिल का बड़ा फैसला, अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म, मुकदमे की सीमा 5 करोड़ रुपये हुई

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज