राष्ट्रीय

मौसम का नया पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड: 13, 14, 15, 16, 17 और 18 दिसंबर को इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

Cold Wave Warning: देश में अब मौसम का नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने 13, 14, 15, 16, 17 और 18 दिसंबर को देश के कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Dec 13, 2025
Cold wave warning issued by IMD ( File Photo Patrika )

सर्दी (Winter) ने जब से देश में दस्तक दी है, तब से कई राज्यों में इसका असर बढ़ा है। तापमान में गिरावट की वजह से राज्यों में ठंड पड़ने का दौर शुरू हो गया है। दिन के समय अभी भी धूप का असर है लेकिन सुबह और रात के समय ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अब देश में मौसम का नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 13, 14, 15, 16, 17 और 18 दिसंबर को देश के कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 13, 14, 15, 16, 17 और 18 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से 13, 14, 15, 16, 17 और 18 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में भी नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 13-18 दिसंबर के दौरान मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और ओडिशा में 13, 14, 15, 16, 17 और 18 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में भी नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार राजस्थान में फिलहाल तापमान में ज़्यादा गिरावट नहीं होगी। राज्य के ज़्यादातर जिलों में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ से अगले 2 दिन कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट संभव है लेकिन इससे शीतलहर नहीं चलेगी।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 13-18 दिसंबर के दौरान घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।

Also Read
View All

अगली खबर