24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरी उम्र मांगती रही भीख, मौत के बाद घर से मिला लाखों का कैश, 30 से ज्यादा बोरियां बरामद

Beggar Woman Cash: कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर जीवन गुजारने वाली बुजुर्ग महिला की मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में भरे लाखों रुपये के नोट मिले हैं। जानें क्या है पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
Beggar Woman Cash, Mandya Cash Recovery

भिखारी महिला 'हूर उन्निसा की मौत के बाद उसके घर से लाखों रुपये की बोरियां मिली / फोटो सोर्स- X(@Anjum_says1)

Beggar Woman Cash: ताउम्र भीख मांगकर अपना पेट भरने वाली एक बुजुर्ग महिला जब इस दुनिया से गई, तो पीछे ऐसा रहस्य छोड़ गई जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। कर्नाटक के मांड्या जिले से एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भीख मांगकर अपना पेट पालने वाली एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद जब लोगों ने उसके घर की तलाशी ली, तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। महिला के छोटे से कमरे से नोटों से ठसाठस भरी 30 से ज्यादा बोरियां मिली हैं।

किराए के मकान में अकेली रहती थी महिला

यह पूरा मामला मांड्या के गुथालू इलाके का है। यहां 'हूर उन्निसा' नाम की बुजुर्ग महिला अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी। दोनों बहनों ने कभी शादी नहीं की थी और भीख मांगकर अपना जीवन चलाती थी। करीब दो साल पहले हूर की बहन की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह घर में बिल्कुल अकेली रह रही थी। हाल ही में बीमारी और बुढ़ापे की वजह से हूर उन्निसा का भी निधन हो गया।

बोरियां खोलीं तो निकले 10, 20 और 50 के नोट

महिला की मौत के बाद जब स्थानीय लोग उसके अंतिम संस्कार और घर की व्यवस्था के लिए अंदर गए तो नजारा देखकर सब सन्न रह गए। पूरे घर में प्लास्टिक की बोरियां रखी हुई थी। जब बोरियों को खोला गया, तो उनमें 10, 20 और 50 रुपये के कड़कड़ाते और मुड़े-तुड़े नोटों का अंबार लगा हुआ था।

अभी 20 से ज्यादा बोरियां गिनना बाकी

स्थानीय लोगों और समुदाय के सदस्यों ने जब पैसों की गिनती शुरू की, तो कई घंटे बीत जाने के बाद भी नोट खत्म होने का नाम नहीं ले रहे थे। शुरुआती गिनती में ही करीब 8 से 9 लाख रुपये गिने जा चुके हैं, जबकि अभी 20 से ज्यादा बोरियों की गिनती होनी बाकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह रकम कई लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

मस्जिद में रखवाए गए पैसे, रिश्तेदारों का इंतजार

फिलहाल घर से मिले सारे पैसों को इलाके की मस्जिद की देखरेख में सुरक्षित रखवा दिया गया है। स्थानीय समाजसेवियों ने हूर उन्निसा के रिश्तेदारों को खबर भेज दी है। उनके आने के बाद ही बाकी बची बोरियों के कैश की गिनती की जाएगी और यह तय किया जाएगा कि इस संपत्ति का कानूनी हकदार कौन होगा।