24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी का नया सियासी अंदाज, रंगीन टी-शर्ट से Gen Z और महिला वोटरों तक पहुंच बनाने की कोशिश

Rahul Gandhi Gen Z Strategy: राहुल गांधी अब युवाओं और महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए अपनी राजनीतिक रणनीति और पहनावे में बदलाव करते नजर आ रहे हैं। Gen-Z से संवाद बढ़ाने के साथ वे रंगीन टी-शर्ट और शर्ट पहनकर नया संदेश दे रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 24, 2026

Rahul Gandhi Gen Z strategy

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo-IANS)

Rahul Gandhi Political Strategy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी राजनीतिक रणनीति को बदल लिया है। राहुल गांधी जेन-जी युवाओं और महिला वोटरों तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि वे लगातार छात्रों की गूंज सहित जेन-जी को कांग्रेस की तरफ आकर्षित करने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने लगातार युवाओं से संवाद कर रहे हैं।

इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने पहनावे को भी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बना लिया है। दरअसल, राहुल गांधी एक बार फिर अपने पहनावे को लेकर चर्चा में है। क्योंकि राजनीति में ज्यादातर नेता पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में नजर आते हैं, वहीं राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहने नजर आते है। 

टी- शर्ट को लेकर भी चर्चाओं में आए थे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 2022 में भारत जोडो यात्रा शुरू की थी। इसमें उन्होंने लगातार टी-शर्ट पहनकर नया ट्रेंड शुरू किया था। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली इस यात्रा में वह सफेद टी-शर्ट में नजर आए थे। कड़ाके की सर्दी के बावजूद उन्होंने यात्रा के दौरान टी-शर्ट पहनना जारी रखा, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक काफी चर्चा बटोरी।

इसके बाद राहुल गांधी कई राजनीतिक कार्यक्रमों, पार्टी बैठकों और दौरों में टी-शर्ट पहनकर दिखाई दिए। राहुल गांधी को देखकर धीरे-धीरे कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी टी-शर्ट पहनना शुरू कर दिया। 

राहुल गांधी ने अपनाई नई रणनीति

अब राहुल गांधी ने अपने इस अंदाज को और आगे बढ़ाते हुए रंगीन टी-शर्ट और शर्ट के जरिए युवाओं से जुड़ने की रणनीति अपनाई है। पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी खासतौर पर Gen Z युवाओं और महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस अभियान के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग रंगों के कपड़ों में नजर आए। कोटा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नीली टी-शर्ट पहनी थी। देहरादून में वह शर्ट में दिखाई दिए, जबकि प्रयागराज में छात्र संवाद के दौरान उनकी गुलाबी शर्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी। वहीं पुणे में उन्होंने पीली शर्ट पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बीजेपी ने साधा निशाना

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के टी-शर्ट पहनने के फैसले पर बीजेपी ने कई बार निशाना साधा है। बीजेपी ने इसे लेकर उन्हें गंभीर नहीं होने वाला नेता तक बताया, लेकिन राहुल गांधी ने आलोचनाओं को नजरअंदाज करते हुए अपने पहनावे को जारी रखा।

युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश कर रही कांग्रेस

अब कांग्रेस युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार कर रही है। पिछले कुछ चुनावों में बीजेपी ने युवा और महिला मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। कांग्रेस अब इसी वर्ग को साधने के लिए अलग रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। इसको लेकर लगातार राहुल गांधी युवाओं और महिलाओं से लगातार संवाद कर रहे हैं। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग