20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी को RSS से क्या है समस्या? खुद बताया कारण

Rahul Gandhi RSS BJP Attack: दिल्ली में आयोजित ‘हरा-भरा स्वराज: राजीव गांधी के विजन को श्रद्धांजलि’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने RSS और BJP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या संगठन को दूसरों की सच्चाई तय करने का अधिकार नहीं है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 20, 2026

Rahul Gandhi BJP criticism

राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर साधा निशाना (Photo-X @Congress)

Rahul Gandhi RSS Criticism: दिल्ली में हरा-भरा स्वराज राजीव गांधी के विजन को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि RSS को लेकर मेरी समस्या है। आरएसएस ने यह तय कर लिया है कि वह 140 करोड़ लोगों की सच्चाई जानता है। मैं कहता हूं कि नहीं, सिर्फ 140 करोड़ लोग ही अपनी-अपनी सच्चाई जानते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं भी आपकी सच्चाई नहीं जान सकता। अगर मैं यह मानने लगूं कि मैं आपकी सच्चाई जानता हूं, तो मैं पागल हूं। क्योंकि मैं आप नहीं हूं। मैंने वह नहीं झेला है, जो आपने झेला है। मैंने वह नहीं देखा है, जो आपने देखा है।

RSS-BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कल्पना कीजिए कि बीजेपी और आरएसएस ने क्या किया है। बीजेपी ने इस कमरे में मौजूद 17% लोगों मुसलमानों, ईसाइयों और सिखों से कह दिया है कि आपका कोई अस्तित्व नहीं है। और अगर आपने अपनी आवाज उठाई, तो देखिए हम आपके साथ क्या करते हैं।

इसके बाद उन्होंने आदिवासियों से जो देश की आबादी का करीब 10% हैं से कहा कि हम जब चाहेंगे आपकी जमीन ले लेंगे। अगर आपने अपनी जमीन के लिए लड़ने की हिम्मत की, तो हम आपको गोली मार देंगे।

उन्होंने देश के 15% दलितों से कहा कि आप बेवजह शिकायत कर रहे हैं। भारत की संस्कृति महान है। जाति व्यवस्था में कोई समस्या नहीं है। सब कुछ ठीक है। यही उन्होंने इस देश के साथ किया है और यही वह चीज है जिसे बदला जाना जरूरी है। 

देश में सोच की लड़ाई- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश में आज सोच की लड़ाई है। सिस्टम को कंट्रोल करने वाले कुछ लोगों ने तय कर लिया है कि वे इस देश में हर किसी का सच जानते हैं। इसलिए वे हर दिन स्टूडेंट्स पर हमला करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन अगर कोई छात्र मेरे पास आता है, तो मुझे यह विश्वास है, वे अपना सच मुझसे बेहतर जानते हैं। मेरा काम है सुनना। उसका सम्मान करना। उसे समझना। यही वह पॉलिटिकल लड़ाई है जिसमें हम हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग