MP News : पुलिस जवानों से नीमच ADM लक्ष्मी गामड़ ने बुनवाती नजर आईं खाट। खुद वीडियो शेयर कर देती नजर आईं छुट्टी के उपयोग का संदेश। सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं तो हटा लिया पोस्ट।
MP News : अफसरों के बंगलों की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों को क्या-क्या काम करने पड़ते हैं। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला मध्य प्रदेश के नीमच में, जहां एडीएम के बंगले की सुरक्षा में तैनात वर्दीधारी जवानों से महिला अधिकारी द्वारा खाट की बुनाई कराने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, ये वीडियो खुद एडीएम मैडम द्वारा ही पोस्ट किया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद उन्होंने पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा लिया है।
आपको बता दें कि, मौजूदा समय में नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो उनके बंगले का बताया जा रहा है, जिसमें वो छुट्टी के इस्तेमाल का संदेश देती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये मैडम लक्ष्मी गामड़ ने ये वीडियो पोस्ट खुद अपनी फेसबुक आईडी पर डाली है।
वयरल हो रहे वीडियो में पुलिस जवान एडीएम मैडम द्वारा दी गईजिम्मेदारी के अनुसार, बंगले की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बजाए खाट बुनाई करते नजर आ रहे हैं और एडीएम पास में खड़े वीडियो में बोल रही हैं। मैडम ने ये वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था, लेकिन जैसे ही उन्हें अपने पोस्ट पर ट्रोल होने का अहसास हुआ उन्होंने तुरंत ही वीडियो को डिलीट कर दिया। हालांकि, तबतक पोस्ट डिलीट किया गया तब तक सैकड़ों लोग उसपर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके थे।