New Category

‘ TE3N’ के पोस्टर में दौड़ा अमिताभ, नवाजुद्दीन का नीला स्कूटर

इन दिनों अभिनेता अमिताभ बच्चन व नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोलकाता की गलियों में एक नीला स्कूटर चलाते दिख रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2016, 2:48 PM IST
Feature image

रिभू दासगुप्ता की आगामी फिल्म 'टीई3एन' का पहला पोस्टर जारी हो चुका है और इसमें महानायक अमिताभ बच्चन व नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोलकाता की गलियों में एक नीला स्कूटर चलाते दिख रहे हैं।

अमिताभ ने यह पोस्टर शनिवार रात ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें पृष्ठभूमि में कोलकाता की चर्चित पीली टैक्सियां व ट्रैम भी दिखाई दे रही हैं।

अमिताभ ने ट्विटर पर पोस्टर के साथ लिखा, ''फिल्म 'टीई3एन' का पहला जारी पोस्टर।"


फिल्म के निर्माता सुजॉय घोष ने यह भी बताया कि इसमें अभिनेत्री विद्या बालन एक 'अतिथि भूमिका' में नजर आएंगी। फिल्म 10 जून को रिलीज होगी।

Published on: