नई दिल्ली

HC के जज पर भरोसा नहीं… केजरीवाल ने की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को बदलने की मांग, CJI को लिखा पत्र

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच से केस हटाकर किसी दूसरी निष्पक्ष बेंच को सौंपने की मांग की है।
less than 1 minute read
Arvind Kejriwal demanded the replacement of Justice Swaran Kanta Sharma

Arvind Kejriwal:दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को राहत तो मिल गई है, लेकिन संकट अभी टला नहीं है। दरअसल, यह मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा कर रही हैं। कल तक दिए गए बयानों से साफ झलक रहा था कि ‘AAP’ को हाईकोर्ट से कभी भी झटका मिल सकता है। इसी बीच अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने इस मामले से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने की मांग की है। बता दें कि इसके लिए ‘आप’ के नेताओं ने बाकायदा चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों ने दिल्ली हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कथित शराब घोटाले से जुड़े इस मामले को किसी दूसरी और निष्पक्ष बेंच को सौंप दिया जाए। उनका कहना है कि मौजूदा बेंच से उन्हें निष्पक्ष सुनवाई को लेकर भरोसा नहीं है।

सौरभ भारद्वाज ने खड़ा किया सवाल

शराब घोटाले वाले मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेताओं के हालिया बयानों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई बाकी है, तो भाजपा नेताओं को पहले से कैसे पता चल रहा है कि आगे क्या फैसला आने वाला है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के बयान कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या भाजपा और सुनवाई कर रही जज के बीच किसी तरह का संबंध है।