नई दिल्ली

दिल्ली में आज से दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें, जानें टाइमिंग और रूट की पूरी डिटेल

DMRC Hydrogen Bus: दिल्ली में आज से हाइड्रोजन बस सेवा शुरू हो गई है। ये बसें सेंट्रल विस्टा इलाके में मेट्रो स्टेशन और सरकारी दफ्तरों के बीच चलेंगी। जानें रूट, टाइमिंग और किराया।

2 min read
दिल्ली में शुरू हुई हाइड्रोजन बस सेवा

Delhi Hydrogen Bus Service: दिल्ली में ट्रांसपोर्ट की वजह से बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सराकर ने एक अहम कदम उठाया है। दिल्ली में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज से सेंट्रल विस्टा इलाके में हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू कर दी है। इस योजना में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने मिलकर काम किया है। बता दें कि शुरुआत में सिर्फ दो बसें सड़कों पर उतारी गई हैं। हर बस में 35 लोग बैठ सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Pre-Monsoon: दिल्ली-NCR के इन इलाकों में IMD का तेज आंधी और बारिश का अलर्ट; जानें 15,16, 17 और 18 मई का मौसम

किन रूट्स पर चलेगी नई हाइड्रोजन बस?

डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार अभी ये बस सेवा सिर्फ सेंट्रल विस्टा इलाके में चलेगी। ये बसें सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से आसपास के सरकारी दफ्तरों तक लोगों को पहुंचाएंगी। इस इलाके में ये बस चलाने का मकसद ये है कि मेट्रो से उतरने के बाद लोग ऑफिस आसानी से जा सकें और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचे। आगे चलकर इस सेवा को सरकारी कॉलोनियों तक बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है।

क्या रहेगी बसों की टाइमिंग?

डीएमआरसी के डायरेक्टर अमित कुमार जैन के अनुसार ये बस सरकारी छुट्टियों पर नहीं चलेगी। सरकारी छुट्टियों के अलावा हर वर्किंग डे पर चलेगी। बसें सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और फिर शाम 3:30 बजे से 6:30 बजे तक चलेंगी। इन बसों की टाइमिंग भी इसी तरह से रखी गई है कि ऑफिस जाने और वापस आने वाले लोगों को ज्यादा सुविधा मिल सके।

जानें बसों में क्या है खास?

नई हाइड्रोजन बसों में यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे उनकी लाइव लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि सफर के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे। अधिकारियों का कहना है कि इन सुविधाओं से बसों की निगरानी आसान होगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद भी पहुंचाई जा सकेगी। साथ ही सरकार का मानना है कि हाइड्रोजन से चलने वाली ये बसें दिल्ली में प्रदूषण कम करने और साफ-सुथरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाएंगी।

बस का किराया कितना होगा?

इस नई हाइड्रोजन बस सेवा में सफर करने के लिए यात्रियों को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। डीएमआरसी ने बसों का किराया स्टेज के हिसाब से 10 रुपये और 15 रुपये तय किया है। यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, UPI और कैश के जरिए टिकट ले सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि कम किराया रखने का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

ये भी पढ़ें

Petrol Price Difference: हर शहर में अलग क्यों है पेट्रोल-डीजल की कीमत? कहीं सस्ता तो कहीं महंगा, जानें पीछे का कारण
Also Read
View All