नई दिल्ली

दिल्ली एनसीआर में बिगड़ेगा मौसम! आंधी-बारिश और शीतलहर पर IMD की बड़ी भविष्यवाणी, इन राज्यों में अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में ठंड, कोहरा और शीतलहर का असर बढ़ गया है। इससे यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। IMD ने कई राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
IMD issues Heavy Rain Alert

दिसंबर की ठंड अब एक नई चुनौती बनती नजर आ रही है। देशभर में शीतलहर और कोहरा अपने रंग दिखा रहा है। कई हिस्सों में धुंध की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। साथ ही फ्लाइट्स और ट्रेनें भी लेट हो रही हैं। दूसरी तरफ, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर, घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर तक होने की संभावना है। यानी एक बार फिर मौसम अपना रंग बदल रहा है, जिससे शीतलहर और धुंध के साथ कड़ाके की ठंड में इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें

IMD का ट्रिपल अलर्ट! 17 दिसंबर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

पहले जानिए दिल्ली-एनसीआर का मौसम

बुधवार सुबह दिल्लीएनसीआर का मौसम ठंडा लेकिन साफ रहा। दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई, जिसकी वजह से ठंड ज्यादा महसूस की गई। मौसम के इस बदलते हुए मिजाज की वजह से दिल्ली में 25 ट्रेनें अपने टाइम से लेट चली, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पडी़। इतना ही नहीं, घने कोहरे की वजह से फ्लाइट्स की टाइमिंग पर भी असर पड़ा और लगभग 10 फ्लाइट्स कैंसिल भी की गईं। कोहरे के अलावा प्रदूषण भी दिल्ली वाले लोगों के लिए एक चैलेंज बना हुआ है। यहां की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। वजीरपुर और जहांगीरपुरी में सबसे ज्यादा AQI लेवल दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में रहा।

ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

आने वाले दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक में शीतलहर चलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। भारतीय मौसम विभाग ने 17 से 20 दिसंबर के बीच इन राज्यों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई जगह न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान और गिर सकता है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के 38 जिलों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में विजिबिलिटी बहुत कम रहने वाली है।

कहां-कहां है बारिश की संभावना ?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब में 17 और 18 दिसंबर को हल्की बारिश और 19 से 20 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 17 से 20 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और उत्तराखंड में हल्की से भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है। यहां हवा की स्पीड 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप में भी कुछ जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

मौसम का ट्रिपल अटैक! अगले 48 घंटों में ठंड-कोहरा और बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में अलर्ट

Also Read
View All

अगली खबर