नई दिल्ली

Pre-Monsoon: दिल्ली-NCR के इन इलाकों में IMD का तेज आंधी और बारिश का अलर्ट; जानें 15,16, 17 और 18 मई का मौसम

Pre Monsoon: देशभर में बढ़ रही प्री-मानसून गतिविधियों के बीच IMD ने दिल्ली-NCR के लिए नया मौसम अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi NCR Weather: पूरे देश भर में मौसम का बदलता हुआ मिजाज दिख रहा है। प्री मानसून की एंट्री के बाद से भीषण गर्मी के बीच बारिश होने की वजह से लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में अचानक तेज आंधी के साथ गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अलग-अलग वेदर सिस्टम एक्टिव होने की वजह से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हो रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी पड़ने वाला है। यहां भी मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को अचानक से यहां तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली थी। अब IMD (India Meteorological Department) ने 18 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों के लिए तेज आंधीऔर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में अब बिना रुके कटेगा टोल टैक्स! जानिए FASTag और ANPR वाला नया सिस्टम कैसे करेगा काम

15 मई यानी आज कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, शाहदरा, नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

वहीं ANI की एक पोस्ट में भी बताया गया कि आज राजधानी के कई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगीं हैं। बीती रात भी राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया। पालम इलाके में तेज आंधी जैसी स्थिति भी रिकॉर्ड की गई।

16 से 18 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 16, 17 और 18 मई को दिल्ली-NCR में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। इन दिनों बारिश की संभावना कम है, लेकिन दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 18 मई तक गर्मी फिर तेज होने लगेगी और तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रात के समय तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर में ज्यादा देर बाहर नहीं रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

Delhi Metro Expansion: 7 नए मेट्रो रूट और 65 नए स्टेशन से अब सफर होगा आसान, जानें कौन-से नए इलाके होंगे कनेक्ट?
Also Read
View All