नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना: तापमान में भारी गिरावट, अगले हफ्ते फिर बूंदाबांदी के आसार

Delhi ncr Weather: 15 मार्च को हुई झमाझम बारिश ने दिल्ली-NCR की तपिश को सुहावने मौसम में बदल दिया है। आसमान से बरसी राहत की बूंदों के कारण पारे में बड़ी गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से सुकून मिला। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह राहत बरकरार रहने वाली है।
2 min read
Mar 16, 2026
delhi ncr weather update rain temperature drop aqi improvement

Delhi Ncr Weather: 15 मार्च को हुई झमाझम बारिश ने दिल्ली-NCR की तपिश को अचानक सुहावने मौसम में बदल दिया है। आसमान से बरसी राहत की बूंदों के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और हवाओं में एक ताजगी भर गई है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो यह सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है। विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, 18 मार्च को एक बार फिर बादलों का डेरा जम सकता है और हल्की बारिश के साथ मौसम के दोबारा ठंडे होने के पूरे आसार हैं।

बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद की वायु बेहतर हुई है। AQI स्तर गिरने से जनता को प्रदूषण से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की धूप खिलने की संभावना जताई है।

15 मार्च की बारिश से बदला मौसम

15 मार्च को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने दिल्ली-NCR के मौसम की सूरत ही बदल दी। सुबह से ही आसमान में घने काले बादलों का डेरा रहा, जिसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश ने दस्तक दी। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं ने फिजा में ठंडक घोल दी। कुदरत के इस बदलाव से अधिकतम तापमान में करीब 6°C की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4°C की कमी आने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

Air Quality Index में हुआ सुधार

इस मौसमी बदलाव ने वातावरण को न केवल ठंडा करने के साथ ही बेहद आरामदायक बना दिया है। दिल्ली-NCR की हवा में घुले जहरीले कण धुल गए हैं, जिससे AQI Air Quality Index में सुधार हुआ है। कई इलाकों में वायु का सूचकांक 100 के नीचे आ गया है, वहीं कुछ स्थानों पर तो यह 60 के स्तर के आसपास दर्ज किया गया है, जो बेहतरीन श्रेणी के करीब है।

18 मार्च को एक बार फिर होगी बूंदाबांदी

15 मार्च को हुई झमाझम बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना कर दिया है। इससे पारे में 6°C तक की गिरावट आई और प्रदूषण का स्तर AQI सुधरकर कई जगह 60 के करीब पहुंच गया है। सोमवार को भी बादल छाए रहने और 30 किमी/घंटा की हवाओं के साथ तापमान 28-31°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 मार्च को एक बार फिर बूंदाबांदी के साथ ठंडक लौटने के आसार हैं।

25 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे, जिससे तेज धूप से राहत मिलेगी। इस दौरान 25 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 30-31°C के बीच रहेगा। हालांकि 16 और 17 मार्च को बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन दिनभर बादलों की आवाजाही से मौसम ठंडा बना रहेगा।

राहत का सिलसिला 21 मार्च तक चलेगा

18 मार्च की सुबह से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और शाम तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे पारे में फिर गिरावट आएगी। राहत का यह सिलसिला 21 मार्च तक जारी रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की धूप निकलने से पूरा हफ्ता सुहावना बना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।